नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 12वीं हिंदी पेपर लीक मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

12वीं हिंदी पेपर लीक मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता :- अनादि पांडेय
रायपुर पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई, 4 दिन की पूछताछ के बाद आरोपी जेल भेजा गया

रायपुर, ACGN:- माध्यमिक शिक्षा मंडल छत्तीसगढ़ की 12वीं हिंदी परीक्षा के पेपर लीक मामले में रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना कोतवाली पुलिस और रायपुर क्राइम ब्रांच एसीसीयू की संयुक्त टीम ने मामले के मुख्य आरोपी वेणु जंघेल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से चार दिन तक पुलिस रिमांड में पूछताछ की गई, जिसके बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया।
जानकारी के अनुसार 12वीं हिंदी विषय का प्रश्नपत्र सोशल मीडिया में वायरल होने और पेपर लीक की शिकायत मिलने पर थाना कोतवाली में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त मध्य जोन के निर्देशन में विशेष टीम गठित कर तकनीकी और तथ्यात्मक जांच की जा रही थी।
जांच के दौरान यह सामने आया कि मामले से जुड़े कई लोग डिजिटल साक्ष्यों और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड को मिटाने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस ने साइबर तकनीकी सहायता से डिलीट किए गए डेटा, मोबाइल चैट, सोशल मीडिया गतिविधियों और फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन का विश्लेषण किया। लगभग 50 से अधिक छात्रों और अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस मुख्य आरोपी तक पहुंची।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान वेणु उर्फ वेणु जंघेल पिता हरीशचंद्र जंघेल उम्र लगभग 19 वर्ष निवासी ग्राम बरसरा जिला बेमेतरा, वर्तमान पता लक्ष्मी नगर गोकुल नगर थाना गुढ़ियारी रायपुर के रूप में हुई है। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी 12वीं के छात्रों को प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने के बदले लगभग 3 हजार रुपये तक वसूल रहा था।
पुलिस के अनुसार मामला दर्ज होने के बाद आरोपी लगातार फरार था और गिरफ्तारी से बचने के लिए डिजिटल साक्ष्यों को नष्ट करने का प्रयास कर रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस उपायुक्त मध्य जोन द्वारा 5 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।
थाना कोतवाली पुलिस और एसीसीयू क्राइम ब्रांच की टीम ने लगातार तकनीकी निगरानी, डिजिटल ट्रैकिंग और मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी को बिलासपुर से गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पेपर लीक मामले से जुड़े कई महत्वपूर्ण तथ्य उजागर किए हैं। आरोपी ने अन्य लोगों की संलिप्तता, प्रश्नपत्र प्रसारण के तरीके और आर्थिक लेन-देन से संबंधित जानकारियां भी दी हैं, जिनकी जांच की जा रही है।
पुलिस को मामले में डिजिटल साक्ष्य और डिलीट डेटा भी प्राप्त हुए हैं, जिनके आधार पर अन्य संदिग्ध लोगों की भूमिका की जांच जारी है। पुलिस ने संकेत दिए हैं कि इस मामले में आगे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now