नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कुदरगढ़ धाम में भव्य रूप से मनाया गया सोमनाथ स्वाभिमान पर्व – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

कुदरगढ़ धाम में भव्य रूप से मनाया गया सोमनाथ स्वाभिमान पर्व

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरजपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता :- सौरभ साहू
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की वर्चुअल उपस्थिति में “अटूट आस्था के 1000 वर्ष” कार्यक्रम ने जगाई सांस्कृतिक चेतना

सूरजपुर, ACGN:- भारतीय संस्कृति, आस्था और सनातन परंपरा के अमर प्रतीक सोमनाथ मंदिर की गौरवगाथा पर आधारित ऐतिहासिक कार्यक्रम “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व – अटूट आस्था के 1000 वर्ष” का भव्य आयोजन सूरजपुर जिले के पावन कुदरगढ़ धाम में संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन सूरजपुर के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की वर्चुअल गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित किया गया, जिसने आयोजन को विशेष ऐतिहासिक महत्व प्रदान किया।


कार्यक्रम में सोमनाथ मंदिर के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, उद्बोधनों और विचारों के माध्यम से जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया। वक्ताओं ने कहा कि सोमनाथ मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति, आत्मगौरव और राष्ट्रीय चेतना का अमिट प्रतीक है, जिसने सदियों के संघर्ष, आक्रमण और पुनर्निर्माण के बाद भी अपनी पहचान और आस्था को अक्षुण्ण बनाए रखा है।


कार्यक्रम में बताया गया कि यह आयोजन वर्ष 1026 में सोमनाथ मंदिर पर हुए प्रथम विदेशी आक्रमण के 1000 वर्ष पूर्ण होने तथा स्वतंत्रता के बाद वर्ष 1951 में पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर के उद्घाटन के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। इसे भारतीय समाज की अदम्य शक्ति, सांस्कृतिक पुनर्जागरण और अटूट आस्था का प्रतीक बताया गया।


इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष रामसेवक पैकरा ने कहा कि सोमनाथ की गौरवगाथा भारतीय समाज की अटूट श्रद्धा, संघर्षशीलता और धैर्य का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि यह पर्व समाज में सांस्कृतिक जागरूकता और राष्ट्रीय स्वाभिमान को मजबूत करने का संदेश देता है।


जिला पंचायत उपाध्यक्ष रेखा राजवाड़े ने कहा कि सोमनाथ केवल एक मंदिर नहीं बल्कि हमारी सनातन संस्कृति और आस्था की अमर पहचान है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवा पीढ़ी को अपनी गौरवशाली संस्कृति और इतिहास से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


कलेक्टर रेना जमील ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत की सांस्कृतिक चेतना और आध्यात्मिक आस्था का प्रेरणादायी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह पर्व नई पीढ़ी को हमारी गौरवशाली परंपराओं और राष्ट्रीय एकता से जोड़ने का सशक्त माध्यम बनेगा। उन्होंने यह भी कहा कि अपनी संस्कृति और विरासत का संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। कलेक्टर ने कुदरगढ़ धाम जैसे पावन स्थल पर इस आयोजन को सूरजपुर जिले के लिए गौरव का विषय बताया।


कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार ठाकुर, डीएफओ डी.पी. साहू, जिला पंचायत सीईओ विजेंद्र सिंह पाटले, एसडीएम चांदनी कंवर सहित अनेक अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन ने धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक दृष्टि से लोगों के मन में गहरी छाप छोड़ी तथा उपस्थित श्रद्धालुओं ने भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा के प्रति अपनी आस्था और समर्पण को पुनः व्यक्त किया।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now