जंगल में जुआ खेल रहे 5 जुआरी गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सूरजपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- सौरभ साहू
कुदरगढ़ जंगल में पुलिस की दबिश, जुआ फड़ से 22 हजार 800 रुपये जब्त
सूरजपुर, ACGN:- जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी कुदरगढ़ पुलिस ने जंगल में जुआ खेल रहे पांच जुआरियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। डीआईजी एवं एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर जिलेभर में अवैध कार्यों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 10 मई 2026 को चौकी कुदरगढ़ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुदरगढ़ जंगल में कुछ लोग हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।

सूचना मिलते ही चौकी कुदरगढ़ पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जंगल में घेराबंदी की और पांच जुआरियों को रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में रामस्वरूप सिंह पिता रामदेव उम्र 41 वर्ष निवासी ग्राम सावांरावा, कन्हैया यादव पिता शिवसम्पत यादव उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम इंदरपुर, रामबिलास पिता भागीरथी चेरवा उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम सुंदरपुर, राजेश सिंह पिता नवल सिंह उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम सावांरावा तथा अंगद कुमार पिता लालसाय देवांगन उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम कुदरगढ़ शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और जुआ फड़ से कुल 22 हजार 800 रुपये नगद जब्त किए हैं। मामले में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पूरी कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश देवांगन और एसडीओपी ओड़गी राजेश जोशी के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी कुदरगढ़ अमरेश सिंह, प्रधान आरक्षक क्रांति सिंह, आरक्षक अमरेन्द्र दुबे, अनार सिंह, आलम सिंह, नरसिंग यादव, शौकीलाल चौहान एवं परमेन्द्र सिंह की टीम द्वारा की गई।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






