होली विवाद में हत्या के प्रयास का फरार आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमाण्ड पर जेल
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
दुर्ग, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता अरविंद तिवारी
वैशाली नगर पुलिस की घेराबंदी में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पूर्व में दो आरोपी भेजे जा चुके हैं जेल
दुर्ग। होली खेलने के दौरान हुए विवाद में ईंट से सिर पर हमला कर हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को थाना वैशाली नगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को विधिवत न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
प्रकरण की विस्तृत जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं उमनि विजय अग्रवाल ने बताया कि 04 मार्च को प्रार्थी नंदन कुमार साव उम्र 24 वर्ष, निवासी जैतखाम बी.एम. शाह अस्पताल के पास, थाना वैशाली नगर अपने मित्र के साथ राजीव नगर जैतखाम के पास होली खेल रहा था। इसी दौरान मोहल्ले के आरोपी अमन और मनोहर मौके पर पहुंचे और वहां खड़े होने की बात को लेकर विवाद करने लगे। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए ईंट से प्रार्थी के सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना वैशाली नगर में अपराध क्रमांक 100/2026 के तहत धारा 109, 296, 118(1), 119(1), 351(3), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। जांच के दौरान घायल के बयान के आधार पर आरोपी अमन मारकण्डेय एवं कली उर्फ कली बाई को पूर्व में ही गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा चुका है।
प्रकरण का मुख्य आरोपी मनोहर टंडन घटना के बाद से फरार चल रहा था, जिसकी लगातार पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी अपने निवास स्थान पर मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्परता से घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपी ने घटना को स्वीकार किया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी:
मनोहर टंडन, उम्र 21 वर्ष, निवासी शास्त्री नगर कैम्प-1, मानिक होटल के पीछे, थाना छावनी, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़)
दुर्ग पुलिस की अपील:
दुर्ग पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में कानून अपने हाथ में न लें तथा शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






