पुरानी रंजिश में हत्या के प्रयास के 04 आरोपी गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर , छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता:- अनादि पांडेय
चाकू से हमला कर युवक को किया था गंभीर घायल, पुलिस ने दबोचे आरोपी
जिला रायपुर
ACGN:- राजधानी रायपुर में पुरानी रंजिश के चलते हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों द्वारा पीड़ित रमीजुद्दीन पर चाकू और हाथ मुक्के से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 08.05.2026 को राजातालाब निवासी जियाउद्दीन ने थाना सिविल लाइन में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके भाई रमीजुद्दीन पर फजल खान और उसके साथियों ने पुरानी रंजिश के चलते जान से मारने की नीयत से हमला किया है। इस हमले में पीड़ित को शरीर में कई गंभीर चोटें आईं।
रिपोर्ट के आधार पर थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 260/2026 धारा 109, 191(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में एसीसीयू, थाना सिविल लाइन एवं तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई।
पुलिस टीम द्वारा प्रार्थी एवं गवाहों से विस्तृत पूछताछ करते हुए आरोपियों की तलाश के लिए उड़ीसा, महाराष्ट्र सहित अन्य जिलों में लगातार दबिश दी गई। अंततः पुलिस ने मोहम्मद फजल खान, मोहम्मद सरताज शरीफ, फैजान हुसैन एवं अब्दुल कलाम उर्फ राजा को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपराध करना स्वीकार किया, जिसके बाद उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी जप्त किया गया। पुलिस द्वारा सभी आरोपियों के विरुद्ध आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी:-

1. मोहम्मद फजल खान उर्फ मुजीब, पिता मोहम्मद हनीफ खान, उम्र 35 वर्ष, पता नई बस्ती, राजातालाब, थाना सिविल लाइन रायपुर
2. मोहम्मद सरताज शरीफ उर्फ ताज, पिता स्वर्गीय मोहम्मद यूसुफ शरीफ, उम्र 36 वर्ष, पता – रवि नगर, राजातालाब, थाना सिविल लाइन रायपुर
3. फैजान हुसैन, पिता गुलाम हुसैन, उम्र 29 वर्ष, पता – नई बस्ती, राजातालाब, थाना सिविल लाइन रायपुर
4. अब्दुल कलाम उर्फ राजा, पिता स्वर्गीय अब्दुल सलाम, उम्र 40 वर्ष, पता – चांदनी चौक, बूढ़ा तालाब के पास, थाना कोतवाली रायपुर
:
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






