नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कुनकुरी क्षेत्र को दी 16 करोड़ से अधिक की विकास सौगात, 12 कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कुनकुरी क्षेत्र को दी 16 करोड़ से अधिक की विकास सौगात, 12 कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

जशपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

उच्च स्तरीय पुल, आधुनिक हाट बाजार, फल-सब्जी मंडी और महतारी सदनों से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई रफ्तार

जशपुर ACGN:- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपने जशपुर प्रवास के दौरान विकासखंड कुनकुरी अंतर्गत ग्राम पंचायत कलिबा में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों को बड़ी विकास सौगात दी। इस अवसर पर उन्होंने कुल 16 करोड़ 5 लाख 91 हजार रुपये की लागत से 12 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया, जिससे ग्रामीण अधोसंरचना को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार गांव, गरीब, किसान और अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि सड़क, पुल, स्कूल, बाजार और महिला केंद्र जैसी सुविधाएं केवल निर्माण कार्य नहीं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था और सामाजिक सशक्तिकरण का आधार हैं, जिनसे लोगों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आता है।
इस दौरान 12 करोड़ 86 लाख 3 हजार रुपये की लागत से 8 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया, जिसमें कलिबा और बेहराखार में आधुनिक हाट बाजार निर्माण शामिल है। इन बाजारों में कव्हर्ड शेड, बोरवेल और सीसी रोड जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जिससे किसानों और व्यापारियों को बेहतर व्यापारिक वातावरण मिलेगा।
इसके अलावा लोक निर्माण विभाग द्वारा दो उच्च स्तरीय पुलों का निर्माण भी किया जाएगा, जिनसे बरसात के दिनों में आवागमन की समस्या दूर होगी और ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी। शिक्षा के क्षेत्र में भी प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के नवीन भवनों का भूमिपूजन किया गया, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा।
कार्यक्रम में 3 करोड़ 19 लाख 88 हजार रुपये की लागत से पूर्ण चार विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया गया, जिसमें फल-सब्जी मंडी, गोदाम, पार्किंग और सीसी रोड शामिल हैं। इसके साथ ही तीन महतारी सदनों का भी लोकार्पण किया गया, जिससे महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और प्रशिक्षण गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल निर्माण कार्य करना नहीं, बल्कि गांवों में रहने वाले प्रत्येक नागरिक के जीवन को अधिक सुविधाजनक और समृद्ध बनाना है।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय, जिला पंचायत अध्यक्ष, पूर्व जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
अंत में
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों एवं जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now