नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , रायपुर में 11 मई से लगेगा 21 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

रायपुर में 11 मई से लगेगा 21 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता:- अनादि पांडेय

22 खेल विधाओं में मिलेगा निःशुल्क प्रशिक्षण, उत्कृष्ट खिलाड़ियों को किया जाएगा सम्मानित

रायपुर ACGN:- खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा जिला प्रशासन रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में जिला मुख्यालय रायपुर में 11 मई से 31 मई 2026 तक 21 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में जिले के बच्चों और युवाओं को विभिन्न खेलों का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।


शिविर प्रतिदिन सुबह 6 बजे से 8 बजे तक तथा शाम 5 बजे से 7 बजे तक संचालित होगा। मौसम को देखते हुए समय में आवश्यक परिवर्तन भी किया जा सकेगा। शिविर के आयोजन को लेकर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विभिन्न खेल संघों और प्रशिक्षकों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें एडीएम श्री उमाशंकर बंदे ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस प्रशिक्षण शिविर में वॉलीबाल, बास्केटबाल, फुटबॉल, हॉकी, कराते, ताईक्वांडो, कबड्डी, तीरंदाजी, भारोत्तोलन, जिम्नास्टिक, कुश्ती, एथलेटिक्स सहित कुल 22 खेल विधाओं का प्रशिक्षण अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा दिया जाएगा। खिलाड़ियों को तकनीकी प्रशिक्षण के साथ आवश्यक खेल सामग्री और मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।


खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे ग्रीष्मावकाश के दौरान अपने बच्चों को खेलों से जोड़ने और उनकी प्रतिभा निखारने के लिए शिविर में शामिल कराएं। यह प्रशिक्षण पूरी तरह निःशुल्क रहेगा।
शिविर के समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा। साथ ही प्रशिक्षकों को भी सम्मानित किया जाएगा।
इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी श्री प्रवेश जोशी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों एवं जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now