प्रयास विद्यालय प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता:- अनादि पांडेय
कक्षा 9वीं प्रवेश परीक्षा में 312 में से 265 विद्यार्थी हुए शामिल
रायपुर ACGN:- मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए आयोजित प्राक्चयन परीक्षा रविवार को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा शासकीय प्रयास बालक आवासीय विद्यालय सड्डू रायपुर में आयोजित की गई।


जिला रायपुर में परीक्षा के लिए कुल 312 विद्यार्थियों का पंजीयन हुआ था, जिनमें से 265 विद्यार्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया जबकि 47 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।

परीक्षा के दौरान उपायुक्त श्री प्रज्ञान सेठ, उपायुक्त श्री एल.आर. कुर्रे, डिप्टी कलेक्टर श्री उत्तम रजक तथा सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री शरत चंद्र शुक्ला ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने परीक्षा संचालन को व्यवस्थित और शांतिपूर्ण बताया।

जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित की गई थीं। परीक्षा केंद्र में विद्यार्थियों के लिए अनुशासित एवं शांत वातावरण बनाए रखा गया।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों एवं जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






