ऑपरेशन प्रहार के तहत 29 संदिग्ध कबाड़ी और फेरीवालों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायगढ़, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता:- संजय जेठवानी
चक्रधरनगर पुलिस ने थाने लाकर की तस्दीक, फिंगरप्रिंट लेकर दी कड़ी चेतावनी
रायगढ़ ACGN:- रायगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत चक्रधरनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 29 संदिग्ध कबाड़ी और फेरीवालों को थाने लाकर उनकी तस्दीक की। पुलिस ने सभी संदिग्ध व्यक्तियों के फिंगरप्रिंट लेकर सत्यापन किया और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए भविष्य में अवैध गतिविधियों से दूर रहने की चेतावनी दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में चोरी, अवैध कबाड़ कारोबार और संपत्ति संबंधी अपराधों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा के नेतृत्व में यह विशेष अभियान चलाया गया।

पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि क्षेत्र में सक्रिय कुछ कबाड़ी और फेरीवाले चोरी और अवैध कबाड़ गतिविधियों से जुड़े हो सकते हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों को चिन्हित कर थाना चक्रधरनगर लाकर पूछताछ और सत्यापन किया।

कार्रवाई के दौरान सभी 29 संदिग्धों के फिंगरप्रिंट लेकर उनके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। थाना प्रभारी द्वारा सभी को स्पष्ट चेतावनी दी गई कि भविष्य में किसी भी प्रकार की चोरी, अवैध कबाड़ खरीद-बिक्री या संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि “ऑपरेशन प्रहार” के तहत चोरी और अवैध कारोबार को बढ़ावा देने वाले हर स्रोत पर लगातार नजर रखी जा रही है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों एवं जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






