नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , रायपुर जेल के 67 बंदियों को मिला कौशल प्रमाण-पत्र – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

रायपुर जेल के 67 बंदियों को मिला कौशल प्रमाण-पत्र

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता:- अनादि पांडेय

निश्चय कार्यक्रम के तहत बंदियों को स्वावलंबन और मुख्यधारा से जोड़ने की पहल तेज

रायपुर ACGN:- छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना “निश्चय” के तहत केंद्रीय जेल और महिला जेल रायपुर में विशेष समारोह आयोजित कर 67 बंदियों को कौशल विकास प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य युवा बंदियों को अपराध की दुनिया से दूर कर सम्मानजनक और आत्मनिर्भर जीवन की ओर प्रेरित करना है।
समारोह में 38 महिला बंदिनियों और 29 पुरुष बंदियों को प्रशिक्षण पूर्ण करने पर प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। शासन द्वारा संचालित इस योजना के तहत बंदियों को काउंसलिंग, अपराध बोध की जानकारी, स्वरोजगार आधारित प्रशिक्षण और रिहाई के बाद रोजगार से जोड़ने की सुविधा दी जा रही है।


उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत के सहयोग से संचालित इस अभियान में बंदियों को मनोवैज्ञानिक सहयोग के साथ रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है, ताकि वे समाज की मुख्यधारा में वापस लौट सकें।
कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय जेल रायपुर में कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का भी शुभारंभ किया गया। अब बंदी जेल परिसर में ही कंप्यूटर का बेसिक और एडवांस प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे, जिससे रिहाई के बाद रोजगार के नए अवसर मिल सकेंगे।


बंदियों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए 13 मई 2026 को केंद्रीय जेल परिसर में इंडियन ओवरसीज बैंक द्वारा लोन मेला भी आयोजित किया जाएगा। इसमें रिहा होने वाले बंदियों को स्वयं का रोजगार शुरू करने के लिए आसान ऋण सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
इस अवसर पर डीजी जेल श्री हिमांशु गुप्ता, जेल अधीक्षक श्री योगेश सिंह क्षत्री, महिला जेल प्रभारी सुश्री गरिमा पांडेय सहित जेल प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों एवं जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now