मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत रायपुर जिले में तीन स्थानों पर सामूहिक विवाह संपन्न, 62 जोड़ों ने लिए सात फेरे
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में गरिमामय आयोजन, नवदंपत्तियों को मिली शासकीय सहायता और आशीर्वाद

रायपुर ACGN:- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में रायपुर जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत आज तीन अलग-अलग स्थलों पर सामूहिक विवाह कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर कुल 62 जोड़ों ने एक-दूसरे का हाथ थामकर वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत की। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में परिजनों की उपस्थिति रही।


आरंग स्थित टाउन हॉल में 16 जोड़ों का विवाह कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।


वहीं तिल्दा-नेवरा के डॉ. भीमराव अंबेडकर भवन सासाहोली में 31 जोड़ों का विवाह वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न कराया गया। इस कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नवीन अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला वर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए।


धरसीवां के मंगल भवन में 15 जोड़ों का विवाह जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सरोज चंद्रवंशी एवं जनपद अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला सेन की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
शासन की योजना से नवदंपत्तियों को मिली आर्थिक सहायता और शुभकामनाएं


सभी नवविवाहित जोड़ों को शासन द्वारा निर्धारित सहायता राशि एवं आवश्यक सामग्री प्रदान की गई। उपस्थित अतिथियों ने नवदंपत्तियों को सुखमय, समृद्ध और सफल वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है, जिससे सामाजिक एकता और सहयोग की भावना भी मजबूत हो रही है।


सामाजिक सहभागिता के साथ संपन्न हुआ आयोजन
पूरे कार्यक्रम के दौरान विभागीय अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे और विवाह समारोहों को गरिमामय एवं भावनात्मक वातावरण प्रदान किया।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






