पसरखेत में आंगनबाड़ी भवन निर्माण का कलेक्टर ने किया निरीक्षण
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
बाला मॉडल के तहत बन रहे भवन को गुणवत्ता और समय-सीमा में पूरा करने के दिए निर्देश
कोरबा ACGN:- कलेक्टर कुणाल दुदावत ने शुक्रवार को जनपद पंचायत कोरबा अंतर्गत ग्राम पसरखेत में बाला मॉडल के तहत निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि भवन निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने जनपद पंचायत कोरबा के सीईओ खगेश निर्मलकर को निर्माण कार्य की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा प्रत्येक चरण की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों के अनुकूल शिक्षण और सीखने का वातावरण तैयार करने के लिए बाला मॉडल के सभी आवश्यक मानकों का गंभीरता से पालन किया जाए।

कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि आंगनबाड़ी भवन केवल निर्माण तक सीमित न रहे, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास और सीखने के बेहतर वातावरण का केंद्र बने। उन्होंने निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ दिनेश नाग, एसडीओ ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, उप अभियंता सहित ग्राम पंचायत के सरपंच और सचिव मौजूद रहे। अधिकारियों ने कलेक्टर को निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी देते हुए आश्वस्त किया कि कार्य तय समय में गुणवत्तापूर्वक पूरा कर लिया जाएगा।

गौरतलब है कि बाला मॉडल एक बाल केंद्रित शिक्षण अवधारणा है, जिसमें भवन और परिसर को ही सीखने का माध्यम बनाया जाता है। इसमें रंग, आकार, चित्र, चार्ट, खेल और स्थानीय गतिविधियों के माध्यम से ऐसा वातावरण तैयार किया जाता है, जिससे बच्चे खेल-खेल में आसानी से सीख सकें।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता का देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






