नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नौकरी दिलाने के नाम पर 3.38 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

नौकरी दिलाने के नाम पर 3.38 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता :- संजय जेठवानी

फर्जी नियुक्ति पत्र देकर युवती को बनाया शिकार, रायगढ़ पुलिस ने जशपुर से दबोचा आरोपी

रायगढ़ ACGN:- कलेक्ट्रोरेट सारंगढ़ में कम्प्यूटर ऑपरेटर की नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को रायगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने संविदा नौकरी लगवाने के नाम पर युवती से 3 लाख 38 हजार 500 रुपये वसूल लिए और बाद में फर्जी नियुक्ति पत्र देकर लंबे समय तक गुमराह करता रहा। पुलिस ने आरोपी को जशपुर से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कोतरा निवासी कुमारी पदिमनी यादव ने 3 अप्रैल 2026 को थाना कोतरारोड़ में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उसकी भतीजी के माध्यम से उसकी पहचान आरोपी हरीश मिश्रा से हुई थी। आरोपी ने कलेक्ट्रोरेट सारंगढ़ में कम्प्यूटर ऑपरेटर पद पर संविदा नियुक्ति दिलाने का भरोसा देकर अलग-अलग तारीखों में 9 फरवरी से 22 मार्च 2026 के बीच नकद और फोन-पे के माध्यम से कुल 3 लाख 38 हजार 500 रुपये ले लिए।


जब लंबे समय तक नौकरी नहीं लगी तो आरोपी लगातार बहाने बनाकर टालमटोल करता रहा। इसी दौरान उसने “कॉल मी सर्विसेस” नामक संस्था का एक नियुक्ति पत्र भी पीड़िता को दिया। संदेह होने पर जब पीड़िता दस्तावेज लेकर कलेक्ट्रोरेट रायगढ़ पहुंची तो जांच में नियुक्ति पत्र पूरी तरह फर्जी निकला।
शिकायत के आधार पर थाना कोतरारोड़ में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 104/2026 धारा 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम लगातार आरोपी की तलाश में जुटी रही। मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस को पता चला कि आरोपी जशपुर में छिपा हुआ है। इसके बाद टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसने पीड़िता से पैसे लिए थे और अधिकांश रकम खर्च कर चुका है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त रियलमी मोबाइल फोन और 900 रुपये नकद जब्त किए हैं। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी पहले श्रम विभाग रायगढ़ में भृत्य के पद पर कार्य कर चुका है और उसके खिलाफ पहले भी शिकायतें मिल चुकी हैं।
इस कार्रवाई में प्रशिक्षु डीएसपी अजय नागवंशी, निरीक्षक शील कुमार आदित्य सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। वहीं जिला जशपुर पुलिस का भी विशेष सहयोग मिला।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि नौकरी दिलाने, सरकारी भर्ती कराने या प्रभाव का झांसा देकर पैसे मांगने वाले लोगों पर भरोसा न करें। किसी भी नियुक्ति प्रक्रिया की जानकारी केवल अधिकृत शासकीय माध्यमों से ही प्राप्त करें और धोखाधड़ी की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता का देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now