नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , एसएसपी शशि मोहन सिंह ने ली अपराध समीक्षा बैठक, पुलिसिंग मजबूत करने दिए सख्त निर्देश – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने ली अपराध समीक्षा बैठक, पुलिसिंग मजबूत करने दिए सख्त निर्देश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता :- संजय जेठवानी

लंबित मामलों के जल्द निराकरण, ऑपरेशन आघात और विजुअल पुलिसिंग पर विशेष फोकस

रायगढ़ ACGN:- रायगढ़ पुलिस कंट्रोल रूम में शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना-चौकी प्रभारियों और शाखा प्रमुखों की महत्वपूर्ण अपराध समीक्षा बैठक ली। बैठक में जिले की कानून व्यवस्था, लंबित अपराध, मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई, साइबर अपराध, महिला सुरक्षा और सामाजिक पुलिसिंग जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।


बैठक को तीन चरणों में आयोजित किया गया, जिसमें रायगढ़, धरमजयगढ़ और खरसिया अनुभाग के अपराधों की अलग-अलग समीक्षा की गई। एसएसपी ने लंबित गंभीर अपराधों के शीघ्र निराकरण पर विशेष जोर देते हुए फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए “ऑपरेशन तलाश” के तहत विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने जरूरत पड़ने पर पुलिस टीमों को दूसरे राज्यों में भेजने की रणनीति भी तैयार करने कहा।


एसएसपी शशि मोहन सिंह ने सभी सीएसपी और एसडीओपी को लंबित मामलों के निराकरण की व्यक्तिगत जिम्मेदारी तय करते हुए थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि विवेचना कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
बैठक में “विजुअल पुलिसिंग” को और मजबूत बनाने पर भी विशेष जोर दिया गया। थाना और चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और संवेदनशील इलाकों में लगातार पुलिस की सक्रिय मौजूदगी दिखाई देनी चाहिए। पुलिस पेट्रोलिंग, फ्लैग मार्च और बीट व्यवस्था को प्रभावी बनाकर आम जनता में सुरक्षा का भरोसा मजबूत करने के निर्देश दिए गए।


एसएसपी ने जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने कहा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि ओडिशा से निकलने वाला गांजा जिले के किसी भी थाना क्षेत्र से पार नहीं होना चाहिए। ढाबों में अवैध शराब बिक्री और धर्मकांटा की आड़ में चल रहे संदिग्ध कारोबारों पर भी कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। वहीं “ऑपरेशन अंकुश” के तहत ऑनलाइन सट्टा और अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्रवाई जारी रखने कहा गया।


बैठक में थाना स्तर पर लंबित मर्ग, गुम इंसान और निगरानी बदमाशों की समीक्षा करते हुए सक्रिय अपराधियों को ए, बी और सी श्रेणी में वर्गीकृत कर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही साइबर अपराध, ट्रैफिक जागरूकता, महिला सुरक्षा और नशा विरोधी अभियान को जनसहभागिता के साथ चलाने पर जोर दिया गया।


एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि पुलिसिंग की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी और अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने बेहतर कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित करने और अनुशासनहीनता पर कड़ी कार्रवाई करने की बात भी कही।
बैठक में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना-चौकी प्रभारी और शाखा प्रमुख उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता का देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल  अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now