नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ऑपरेशन अंकुश के तहत जूटमिल पुलिस की कार्रवाई, सट्टा लिखते आरोपी गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

ऑपरेशन अंकुश के तहत जूटमिल पुलिस की कार्रवाई, सट्टा लिखते आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता :- संजय जेठवानी

जिला जेल कॉम्पलेक्स के सामने चल रहा था सट्टे का खेल, पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा आरोपी

रायगढ़ ACGN:- रायगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन अंकुश” के तहत जुआ-सट्टा के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में थाना जूटमिल पुलिस ने जिला जेल कॉम्पलेक्स के सामने सट्टा लिखते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सट्टा पट्टी, डॉट पेन और नगदी रकम जब्त की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 8 मई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जिला जेल कॉम्पलेक्स के सामने फल दुकान के पास एक व्यक्ति रुपए-पैसों का दांव लगवाकर सट्टा खेला रहा है। सूचना मिलते ही जूटमिल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की।
रेड के दौरान एक व्यक्ति विभिन्न अंकों पर दांव लगवाकर सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बबलू निषाद निवासी कैदीमुड़ा रायगढ़ बताया। आरोपी ने स्वीकार किया कि वह लोगों से हार-जीत का दांव लगवाकर सट्टा पट्टी लिख रहा था।


पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक नीला डॉट पेन, लाइनदार कागज पर लिखी सट्टा पट्टी और 1200 रुपये नगद जब्त किए हैं। आरोपी के खिलाफ थाना जूटमिल में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 06(ख) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक लोमश राजपूत, आरक्षक तरुण महिलाने और सुशील यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा है कि जुआ-सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों पर रायगढ़ पुलिस की लगातार नजर बनी हुई है और ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता का देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल  अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now