नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ऑपरेशन आघात के तहत खरसिया पुलिस की कार्रवाई, 15 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

ऑपरेशन आघात के तहत खरसिया पुलिस की कार्रवाई, 15 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता :- संजय जेठवानी

बाइक से अवैध शराब खपाने जा रहा था आरोपी, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा

रायगढ़ ACGN:- रायगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस चौकी खरसिया ने पुरानी बस्ती क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए बाइक से महुआ शराब ले जा रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 15 लीटर कच्ची महुआ शराब और मोटरसाइकिल जब्त की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 8 मई 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल में कच्ची महुआ शराब लेकर पुरानी बस्ती क्षेत्र में बिक्री करने जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने पुरानी बस्ती सोसायटी के पास घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ा।


पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बबलू केंवट उर्फ विदेशी निषाद निवासी पुरानी बस्ती खरसिया बताया। तलाशी लेने पर आरोपी की Hero HF Deluxe मोटरसाइकिल क्रमांक CG 13 AT 6601 में रखे सफेद प्लास्टिक डिब्बे से करीब 15 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत लगभग 3 हजार रुपये बताई जा रही है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) और 59(क) के तहत मामला दर्ज कर शराब और वाहन जब्त कर लिया है। कार्रवाई चौकी प्रभारी के नेतृत्व में की गई, जिसमें प्रधान आरक्षक अनंत तिवारी, आरक्षक साविल चंद्रा, किशोर राठौर और अशोक कंवर की सक्रिय भूमिका रही।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब और नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने साफ किया है कि अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता का देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now