गुप्तीनुमा चाकू लेकर लोगों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय
टिकरापारा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी हथियार सहित पकड़ाया
रायपुर ACGN:- राजधानी रायपुर में लगातार बढ़ रही चाकूबाजी की घटनाओं पर अंकुश लगाने पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में टिकरापारा पुलिस ने अवैध हथियार लेकर लोगों को डराने-धमकाने वाले एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से लोहे का गुप्तीनुमा चाकू बरामद किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 7 मई 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत मिलन चौक संजय नगर के पास एक युवक अवैध रूप से लोहे का गुप्तीनुमा हथियार लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मरई के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर मौके पर रवाना किया गया।
पुलिस टीम ने मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की, जहां एक युवक लोगों को हथियार दिखाकर भय का माहौल बना रहा था। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से लोहे का गुप्तीनुमा चाकू बरामद किया गया।
3540579588499874717.jpg)
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अभय उर्फ पार्टनर साहू पिता लक्ष्मण साहू उम्र 19 वर्ष निवासी संजय नगर टिकरापारा रायपुर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 396/2026 धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस उपायुक्त संदीप पटेल, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा तथा सहायक पुलिस आयुक्त नवनीत पाटित द्वारा शहर में अवैध हथियार लेकर घूमने वाले और लोगों को डराने-धमकाने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी अभियान के तहत टिकरापारा पुलिस ने यह महत्वपूर्ण कार्रवाई की है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता का देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


