नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ओडिशा प्रवास पर मुनिश्री का भव्य स्वागत, श्रद्धा से सराबोर हुआ बलांगीर – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

ओडिशा प्रवास पर मुनिश्री का भव्य स्वागत, श्रद्धा से सराबोर हुआ बलांगीर

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बलांगीर, ओडिशा

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता :- पवन अग्रवाल

आध्यात्मिक चेतना और संयम के संदेश से आलोकित हुआ क्षेत्र, चातुर्मास की घोषणा से बढ़ा उत्साह

बलांगीर ACGN:- महातपस्वी शांतिदूत आचार्य महाश्रवण के सुशिष्य मुनिश्री हिमांशु कुमार एवं मुनिश्री हेमंत कुमार के ओडिशा प्रवास से पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा और श्रद्धा का वातावरण निर्मित हो गया है। दोनों संतों के सानिध्य में रायगड़ा में आयोजित ओडिशा स्तरीय स्वागत समारोह भक्ति, आस्था और संयम का अद्भुत केंद्र बन गया, जहां प्रदेशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए।
बलांगीर आगमन के दौरान तेरापंथ समाज पूरी तरह सेवा और समर्पण की भावना में डूबा नजर आया। बगड़ा से प्रारंभ हुई रास्ता सेवा में समाज के सभी वर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। तेरापंथी सभा, महिला मंडल, युवक परिषद और समस्त श्रावक समाज ने श्रद्धा एवं भक्ति भाव से मुनिश्री की अगवानी करते हुए विभिन्न सेवा कार्य संपन्न किए।


इस अवसर पर प्रांतीय सभा के अध्यक्ष मनोज जैन की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने कहा कि ऐसे संतों का आगमन केवल धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि समाज में नैतिक मूल्यों, सद्भावना और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करने का माध्यम होता है। उनके अनुसार मुनिश्री का प्रवास ओडिशा के लिए गौरव और प्रेरणा का विषय है।
श्रद्धालुओं के लिए सबसे अधिक हर्ष का विषय यह रहा कि मुनिश्री ने इस वर्ष का चातुर्मास केसिंगा में फरमाया है। इस घोषणा के बाद से ही क्षेत्र में धार्मिक उल्लास और उत्साह का माहौल बन गया है। समाज के लोग अभी से चातुर्मास की तैयारियों में जुट गए हैं और पूरे क्षेत्र में भक्ति एवं धर्ममय वातावरण देखने को मिल रहा है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता का देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now