नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पत्नी की हत्या कर फरार हुआ आरोपी पति गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

पत्नी की हत्या कर फरार हुआ आरोपी पति गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता :- अनादि पांडेय

पारिवारिक विवाद के बीच गला घोंटकर की थी पत्नी की हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ खुलासा

रायपुर ACGN:- राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में पत्नी की हत्या कर फरार हुए आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पारिवारिक विवाद के चलते आरोपी ने अपनी पत्नी का गला घोंटकर हत्या कर दी थी। मामले का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हुआ, जिसके आधार पर पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 28 अप्रैल 2026 को सूचक रवि बुंदेल ने थाना कोतवाली में सूचना दी थी कि छुईया तालाब के पास किराये के मकान में रहने वाली पार्वती साहू अपने घर में अचेत अवस्था में पड़ी हुई है। महिला को तत्काल उपचार के लिए मेकाहारा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक स्थिति स्पष्ट नहीं होने के कारण पुलिस मामले की जांच में जुटी रही।
बाद में 8 मई 2026 को प्राप्त पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने महिला की मौत का कारण गला घोंटने से दम घुटना बताया। इसके बाद थाना कोतवाली में अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 234/26 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।


मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने जांच तेज करते हुए सूचक, मकान मालिक और आसपास के लोगों से पूछताछ की। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि घटना वाले दिन मृतिका के पति ललित साहू उर्फ विक्की को आखिरी बार घर में देखा गया था।
पुलिस टीम ने आरोपी की पतासाजी कर उसे हिरासत में लिया और पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि मृतिका पार्वती साहू उसकी पत्नी थी तथा दोनों के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था। घटना वाले दिन भी विवाद और हाथापाई हुई थी, जिसके बाद गुस्से में आकर उसने कपड़े से पत्नी का गला घोंट दिया और मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मृतिका का मोबाइल फोन भी जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की पहचान ललित साहू उर्फ विक्की पिता कमल किशोर साहू उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम गांजर थाना बागबाहरा जिला महासमुंद, हाल निवासी श्रीराम नगर रायपुर के रूप में हुई है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता का देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now