नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बांकीमोंगरा नगर पालिका की सामान्य सभा में विकास कार्यों पर लगी मुहर – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

बांकीमोंगरा नगर पालिका की सामान्य सभा में विकास कार्यों पर लगी मुहर

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

सड़कों, नालियों और मुक्तिधाम सौंदर्यीकरण सहित कई अहम प्रस्तावों को मिली स्वीकृति

कोरबा ACGN:- नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा में शुक्रवार को सामान्य सभा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें नगर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए। परिषद कार्यालय में आयोजित इस बैठक में विकास कार्यों की गति तेज करने और नागरिक सुविधाओं के विस्तार पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में पालिका अध्यक्ष, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, पार्षदगण और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
बैठक में चार प्रमुख एजेंडों पर चर्चा करते हुए विभिन्न विकास कार्यों को स्वीकृति देने की दिशा में सहमति बनी। वार्ड क्रमांक 11 में निर्माण मंगल भवन के सामने सीसी रोड और आरसीसी नाली निर्माण कार्य के लिए प्राप्त न्यूनतम ई-निविदा पर विचार किया गया। करीब 35 लाख 70 हजार रुपये की लागत से होने वाले इस कार्य को लेकर परिषद ने सकारात्मक निर्णय लिया।
इसी तरह वार्ड क्रमांक 1 और 3 में इंडेन गैस एजेंसी से शासकीय स्कूल होते हुए सब स्टेशन तक बीटी रोड निर्माण कार्य पर भी चर्चा हुई। लगभग 48 लाख 36 हजार रुपये की लागत वाले इस सड़क निर्माण कार्य को नगर की जरूरत बताते हुए इसे प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया।
बैठक में वार्ड क्रमांक 8 स्थित मुक्तिधाम के उन्नयन और सौंदर्यीकरण कार्य को लेकर भी सहमति बनी। करीब 49 लाख 81 हजार रुपये की लागत से होने वाले इस कार्य के तहत मुक्तिधाम को आधुनिक सुविधाओं से विकसित करने की योजना तैयार की गई है।
विकास कार्यों के अलावा बैठक में 131वें संविधान संशोधन विधेयक यानी नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 को लेकर भी चर्चा हुई। पार्षदों ने इस विषय पर अपनी राय रखते हुए सहमति जताई।
पालिका अध्यक्ष सोनी विकास झा ने कहा कि नगर का सर्वांगीण विकास परिषद की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सड़कों, नालियों और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं को भी तेजी से लागू किया जाएगा। सभी कार्यों को गुणवत्ता के साथ तय समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
बैठक में मौजूद पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया, जिस पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी और अध्यक्ष ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। विकास कार्यों की मंजूरी से बांकीमोंगरा क्षेत्र के लोगों को आने वाले समय में खराब सड़कों और जल निकासी जैसी समस्याओं से काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता का देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now