नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , चित्रकोट पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल से मिले मंत्री राजेश अग्रवाल, सुविधाओं के विस्तार पर हुई चर्चा – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

चित्रकोट पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल से मिले मंत्री राजेश अग्रवाल, सुविधाओं के विस्तार पर हुई चर्चा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता सौरभ साहू

पर्यटकों, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों की सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर, केंद्र सरकार को भेजा गया प्रस्ताव

रायपुर ACGN:- छत्तीसगढ़ के प्रमुख पर्यटन स्थलों को और अधिक सुविधायुक्त एवं आकर्षक बनाने की दिशा में राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने गुरुवार को लोकभवन में राज्यपाल रमेन डेका से सौजन्य मुलाकात की।


मुलाकात के दौरान राज्य के पर्यटन स्थलों में आवश्यक सुविधाओं के विस्तार और पर्यटन विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। राज्यपाल रमेन डेका ने विशेष रूप से बस्तर के प्रसिद्ध चित्रकोट जलप्रपात में पर्यटकों के लिए मूलभूत सुविधाओं को और बेहतर बनाने पर जोर दिया।
राज्यपाल ने कहा कि पर्यटन स्थलों पर बुजुर्गों और निशक्तजनों की सुविधाओं को प्राथमिकता दी जानी चाहिए ताकि हर वर्ग के लोग पर्यटन स्थलों का सहजता से आनंद ले सकें। इस दौरान चित्रकोट जलप्रपात क्षेत्र में रैंप निर्माण सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं के विकास को लेकर भी चर्चा हुई।
पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने जानकारी दी कि चित्रकोट जलप्रपात के आसपास सौंदर्यीकरण और पर्यटक सुविधाओं के विस्तार के लिए भारत सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पर्यटन स्थलों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने और पर्यटकों को बेहतर अनुभव देने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों एवं जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now