नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सांसद निधि के 5 लाख के शेड निर्माण पर भ्रष्टाचार के आरोप, इंजीनियर और ठेकेदार की सांठगांठ पर उठे सवाल – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सांसद निधि के 5 लाख के शेड निर्माण पर भ्रष्टाचार के आरोप, इंजीनियर और ठेकेदार की सांठगांठ पर उठे सवाल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता दीपक गुप्ता

घघरा पंचायत में अधूरे शिलालेख और घटिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, जांच और एफआईआर की उठी मांग

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही ACGN:- जिले के पेण्ड्रा जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत घघरा में सांसद निधि से कराए गए शेड निर्माण कार्य को लेकर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप सामने आए हैं। खालेपारा में लगभग 5 लाख रुपए की लागत से बनाए गए शेड निर्माण में भारी अनियमितता और गुणवत्ता में लापरवाही का मामला अब ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।
जानकारी के अनुसार माननीय सांसद श्रीमती ज्योत्स्ना चरणदास महंत की सांसद निधि से ग्राम पंचायत घघरा में शेड निर्माण के लिए 5 लाख रुपए स्वीकृत किए गए थे। निर्माण कार्य पूरा होने का दावा किया जा रहा है, लेकिन मौके पर लगे शिलालेख ने ही पूरे मामले पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शिलालेख में कार्य प्रारंभ और पूर्ण होने की तारीख का उल्लेख नहीं किया गया है, जिससे ग्रामीणों को निर्माण प्रक्रिया की पारदर्शिता पर संदेह हो रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि जनपद पंचायत के इंजीनियर गिरवर साहू और संबंधित ठेकेदार के बीच मिलीभगत के चलते निर्माण कार्य में भारी गड़बड़ी हुई है। लोगों का कहना है कि बिना गुणवत्ता जांच और तय मापदंडों के कार्य को स्वीकृति दी जा रही है। आरोप यह भी है कि 5 लाख रुपए की राशि खर्च दिखाए जाने के बावजूद मौके पर निर्माण कार्य की गुणवत्ता बेहद कमजोर दिखाई दे रही है।
स्थानीय ग्रामीणों में इस मामले को लेकर भारी नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि सांसद निधि जनता की सुविधा और विकास के लिए होती है, लेकिन यहां सरकारी राशि के दुरुपयोग की आशंका दिखाई दे रही है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और जिला पंचायत सीईओ से पूरे मामले की निष्पक्ष तकनीकी जांच कराने की मांग की है। साथ ही इंजीनियर गिरवर साहू के कार्यकाल में हुए अन्य निर्माण कार्यों की भी जांच करने की मांग उठाई जा रही है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे। लोगों का कहना है कि जब निर्माण कार्य के शिलालेख पर तारीख तक दर्ज नहीं है, तो निर्माण की गुणवत्ता और पारदर्शिता पर सवाल उठना स्वाभाविक है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों एवं जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now