नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सुशासन तिहार में जनता को मिला भरोसे का साथ, संकरी शिविर में सैकड़ों समस्याओं का हुआ त्वरित समाधान – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सुशासन तिहार में जनता को मिला भरोसे का साथ, संकरी शिविर में सैकड़ों समस्याओं का हुआ त्वरित समाधान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009


संवाददाता अनादि पांडेय

आवास, आयुष्मान, मनरेगा और श्रम योजनाओं का लाभ पाकर ग्रामीणों में दिखा उत्साह, मौके पर ही सैकड़ों आवेदनों का निराकरण

रायपुर ACGN:- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर आयोजित सुशासन तिहार 2026 अब ग्रामीणों और आम जनता के लिए राहत और भरोसे का बड़ा माध्यम बनता जा रहा है। रायपुर जिले के अभनपुर विकासखंड अंतर्गत संकरी ग्राम पंचायत में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान कर प्रशासन ने संवेदनशील कार्यशैली का परिचय दिया।


कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी एक ही स्थान पर मौजूद रहे, जिससे ग्रामीणों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़े। शिविर में कुल 877 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 664 मामलों का मौके पर ही निराकरण कर लोगों को राहत पहुंचाई गई।


शिविर में मनरेगा जॉब कार्ड, श्रम कार्ड और उसके नवीनीकरण, आयुष्मान कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड तथा लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस जैसी कई महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान की गईं। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अन्नप्राशन और गोदभराई कार्यक्रम आयोजित किए गए, वहीं समाज कल्याण विभाग की ओर से जरूरतमंद हितग्राहियों को साइकिल और ट्राइसाइकिल वितरित की गई। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभार्थियों को आवास की चाबियां सौंपकर उनके पक्के घर के सपने को साकार किया गया।


कार्यक्रम में विधायक अभनपुर इन्द्रकुमार साहू, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चंद्रिका बंजारे, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन, एसडीएम रवि सिंह, जनपद पंचायत सीईओ दीपक ठाकुर और तहसीलदार श्रीमती सीता शुक्ला सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।


शिविर में पहुंचे ग्रामीणों और लाभान्वित हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अब सीधे गांव और जरूरतमंद लोगों तक पहुंच रहा है, जिससे लोगों का विश्वास शासन-प्रशासन पर लगातार मजबूत हो रहा है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों एवं जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now