नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , तलवार से हमला करने वाले दो भाई पुलिस गिरफ्त में – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

तलवार से हमला करने वाले दो भाई पुलिस गिरफ्त में

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता अनादि पांडेय

बाजार चौक में बातचीत के दौरान शुरू हुआ विवाद, मारपीट के बाद धारदार हथियार से किया हमला

रायपुर ACGN:- रायपुर ग्रामीण पुलिस ने मारपीट और धारदार हथियार से हमला करने के मामले में दो सगे भाइयों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों ने पुरानी बातचीत को लेकर हुए विवाद के दौरान एक युवक पर तलवारनुमा हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी अजय यादव, जो ऑटो चलाने का कार्य करता है, 7 मई की दोपहर अपने साथी ईश्वर यादव के साथ बाजार चौक सांकरा जा रहा था। इसी दौरान वहां मौजूद भोला विश्वकर्मा और लोकनाथ विश्वकर्मा को देखकर उसने ऑटो रोककर उनसे बातचीत शुरू की। बातचीत के बीच अचानक विवाद बढ़ गया और लोकनाथ विश्वकर्मा ने अपने भाई से बात करने को लेकर अश्लील गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों भाइयों ने अजय यादव और उसके साथी के साथ मारपीट शुरू कर दी।
घटना के दौरान आरोपी लोकनाथ विश्वकर्मा ने अपने पास रखे तलवारनुमा धारदार हथियार से अजय यादव के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। मामले की शिकायत पर थाना धरसींवा में अपराध दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।


वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन और चौकी प्रभारी सिलतरा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी। संभावित ठिकानों पर रेड कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।


पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक तलवार भी जब्त की है। गिरफ्तार आरोपियों में लोकनाथ विश्वकर्मा उम्र 43 वर्ष और भोला विश्वकर्मा उम्र 27 वर्ष शामिल हैं, जो ग्राम सांकरा थाना धरसींवा क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों एवं जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now