नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सुशासन तिहार शिविर में लोगों को मिला त्वरित समाधान, मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने लिया जायजा – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सुशासन तिहार शिविर में लोगों को मिला त्वरित समाधान, मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने लिया जायजा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता अनादि पांडेय

आरंग के स्वामी आत्मानंद स्कूल में आयोजित समाधान शिविर में सैकड़ों आवेदन पहुंचे, विभिन्न योजनाओं का मिला लाभ

रायपुर, ACGN:- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार आरंग विकासखंड के नगर पालिका परिषद आरंग स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल परिसर में सुशासन तिहार 2026 के तहत जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों की समस्याओं को सुनकर मौके पर ही कई मामलों का निराकरण किया गया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब ने पूजा-अर्चना और दीप प्रज्वलन के साथ शिविर का शुभारंभ किया। इस दौरान वार्ड क्रमांक 1 से 17 सहित आसपास के क्षेत्रों के नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए थे, जहां अधिकारियों ने लोगों को शासन की योजनाओं की जानकारी दी और जरूरी सेवाएं उपलब्ध कराईं। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अन्नप्राशन कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब ने सभी विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


समाधान शिविर में कुल 593 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 70 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। शिविर के दौरान लोगों को आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, आय-जाति-निवास प्रमाण पत्र, विवाह एवं जन्म पंजीयन जैसी सुविधाएं प्रदान की गईं। साथ ही प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत हितग्राहियों को गैस सिलेंडर भी वितरित किए गए।


मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि सरकार का उद्देश्य योजनाओं का लाभ सीधे आम लोगों तक पहुंचाना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों का एक सप्ताह के भीतर समुचित निराकरण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही यदि कोई व्यक्ति योजना के लिए पात्र नहीं है तो उसे स्पष्ट कारण सहित जानकारी दी जाए।


इस अवसर पर चर्म कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री ध्रुव कुमार मिर्धा, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन, उपाध्यक्ष श्री हीरामन कोसले, अपर कलेक्टर श्री कीर्तिमान सिंह राठौर, एसडीएम श्रीमती अभिलाषा पैंकरा, तहसीलदार श्रीमती ज्योति मसियारे, सीएमओ श्रीमती शीतल चंद्राकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता का देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल, अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now