नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ऑपरेशन प्रहार में रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 27 टन अवैध कबाड़ जप्त – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

ऑपरेशन प्रहार में रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 27 टन अवैध कबाड़ जप्त

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता:- संजय जेठवानी
जामगांव में दो माजदा वाहनों को पकड़कर पुलिस ने करीब 17 लाख की संपत्ति की जप्ती की
रायगढ़ ACGN:- जिले में अवैध कबाड़ कारोबार और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने रायगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत चक्रधरनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जामगांव क्षेत्र में दो 6 चक्का माजदा वाहनों से करीब 27 टन लोहे और टिना का स्क्रैप जप्त किया है। इस कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि पुलिस ने वाहनों समेत करीब 17 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में अवैध कबाड़ कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान चक्रधरनगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रायगढ़ की ओर से दो माजदा वाहनों में भारी मात्रा में लोहे और टिना का स्क्रैप लोड कर जामगांव की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों वाहनों को रोक लिया।


जांच के दौरान वाहन क्रमांक CG 04 PC 9120 और CG 10 BQ 0292 में बड़ी मात्रा में कबाड़ लोड मिला। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम अरमान अहमद और रमजान खान निवासी हमीरपुर, उत्तर प्रदेश बताया। पुलिस द्वारा दस्तावेजों की जांच करने पर आरोपी स्क्रैप परिवहन से संबंधित वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके।
पुलिस ने पहले वाहन से करीब 12 हजार 780 किलोग्राम और दूसरे वाहन से लगभग 14 हजार 560 किलोग्राम लोहे एवं टिना का स्क्रैप बरामद किया। जब्त स्क्रैप की कीमत करीब 6 लाख 80 हजार रुपये बताई गई है। वहीं दोनों माजदा वाहनों और अन्य सामान को मिलाकर कुल जब्ती लगभग 16 लाख 80 हजार रुपये आंकी गई है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक श्रीराम साहू, आरक्षक संदीप कौशिक और मिनकेतन पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि कबाड़ चोरी, अवैध खरीद-फरोख्त और बिना वैध दस्तावेज परिवहन जैसे अपराध चोरी की घटनाओं को बढ़ावा देते हैं। रायगढ़ पुलिस ऐसे संगठित अपराधों पर लगातार नजर बनाए हुए है और अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now