शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सूरजपुर पुलिस का बड़ा एक्शन
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सूरजपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता:- सौरभ साहू
यातायात नियम तोड़ने वालों पर लगातार कार्रवाई, 219 मामलों में न्यायालय ने लगाया 20 लाख से अधिक का जुर्माना
सूरजपुर ACGN:- जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से सूरजपुर पुलिस लगातार सघन वाहन जांच अभियान चला रही है। डीआईजी एवं एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर जिलेभर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों और शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस मुहिम का असर अब साफ दिखाई देने लगा है।
पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2026 में अब तक शराब सेवन कर वाहन चलाने के 219 मामलों में वाहन जप्त कर चालान न्यायालय में पेश किए गए, जहां से आरोपियों पर कुल 20 लाख 1 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा बिना हेलमेट वाहन चलाने के 2250 मामले और बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने के 2250 मामलों सहित कुल 25369 प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए 86 लाख 65 हजार 200 रुपये का समन शुल्क वसूला गया है।

इसी अभियान के तहत 6 और 7 मई 2026 को यातायात प्रभारी द्वारा कर्मा चौक और अग्रसेन चौक में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। जांच के दौरान इनोवा वाहन क्रमांक CG 13 AE 1810 और पिकअप वाहन क्रमांक CG 15 CY 6344 के चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए। पुलिस ने दोनों वाहनों को जप्त कर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई करते हुए प्रकरण न्यायालय में पेश किया। जहां से इनोवा चालक पर 10 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शराब पीकर वाहन चलाना न केवल चालक के लिए बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों के लिए भी बेहद खतरनाक साबित होता है। ऐसे मामलों में लगातार कड़ी कार्रवाई कर वाहन चालकों के लाइसेंस निरस्त कराने की प्रक्रिया भी अपनाई जा रही है। पुलिस का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को कम करना और लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
सूरजपुर पुलिस ने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि शराब पीकर वाहन चलाना गंभीर अपराध है और इससे सड़क हादसों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। नागरिकों से सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने और सभी नियमों का पालन करने की अपील की गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनहित और सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































