नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कुर्शुड में निकली जन आक्रोश महिला पदयात्रा, बड़ी संख्या में महिलाओं ने दिखाई भागीदारी – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

कुर्शुड में निकली जन आक्रोश महिला पदयात्रा, बड़ी संख्या में महिलाओं ने दिखाई भागीदारी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बलांगीर, ओडिशा

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता:- पवन अग्रवाल

“नारी समृद्धि, देश प्रगति” का संदेश देते हुए महिलाओं ने निकाली रैली, आमसभा में विरोधी दलों पर साधा निशाना

बलांगीर ACGN:- टिटिलागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कुर्शुड मंडल में जन आक्रोश महिला पदयात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं ने सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी आवाज बुलंद करते हुए नारी सम्मान और अधिकारों को लेकर जागरूकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी बोलांगीर जिला की जिला संपादिका श्रीमती छंदा रानी नायक तथा सिंधेकेला मंडल की सभानेत्री श्रीमती भारती के साथ कुर्शुड मंडल की अनेक महिलाएं शामिल हुईं। पदयात्रा की शुरुआत दुर्गा मंडप से हुई, जहां से महिलाएं रैली के रूप में मौसीमा मंदिर तक पहुंचीं। पूरे मार्ग में महिलाओं ने “नारी समृद्धि, देश प्रगति” का संदेश देते हुए जागरूकता और एकजुटता का परिचय दिया।
पदयात्रा के दौरान वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं के हित और सम्मान की बात करने वाले विरोधी दल केवल दिखावटी राजनीति कर रहे हैं और उनका रवैया महिलाओं के प्रति गंभीर नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं से जुड़े महत्वपूर्ण बिलों को पारित न करना उनकी नकारात्मक सोच को दर्शाता है।
पदयात्रा के बाद आयोजित आमसभा में सांसद के ब्लॉक प्रतिनिधि मुकेश कुमार जैन, कुर्शुड मंडल अध्यक्ष विदुर बेहेरा, पूर्व मंडल अध्यक्ष निमाईं चरण बेहेरा, फकीर थापा, श्याम महानंद, नारायण बाग तथा बलिंद्र निआल सहित कई कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
सभा में वक्ताओं ने महिलाओं की भागीदारी को समाज और राष्ट्र की प्रगति के लिए आवश्यक बताते हुए कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए लगातार जनजागरण अभियान चलाए जाएंगे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now