नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जन-जन की आस्था का सेतु बनी रामलला दर्शन योजना – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

जन-जन की आस्था का सेतु बनी रामलला दर्शन योजना

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरजपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता:- सौरभ साहू

हजारों श्रद्धालुओं के सपनों को मिला सहारा, 56 विशेष ट्रेनों से 47 हजार से अधिक लोगों ने किए रामलला के दर्शन

सूरजपुर ACGN:- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू की गई रामलला दर्शन योजना आज जनआस्था और जनसेवा का बड़ा माध्यम बनकर उभरी है। पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि यह योजना केवल तीर्थयात्रा नहीं बल्कि गरीब, जरूरतमंद, बुजुर्ग और सामान्य नागरिकों की वर्षों पुरानी श्रद्धा और भावनाओं को सम्मान देने का संवेदनशील प्रयास है।
उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में तीर्थ यात्रा केवल धार्मिक परंपरा नहीं बल्कि आत्मिक चेतना, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक रही है। अयोध्या धाम में प्रभु श्रीराम के दर्शन करना करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ा जीवन का बड़ा सपना होता है, लेकिन आर्थिक और सामाजिक कारणों से कई परिवार इस अवसर से वंचित रह जाते थे। इसी को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने वर्ष 2024 में रामलला दर्शन योजना की शुरुआत की।
राजेश अग्रवाल ने बताया कि अब तक 56 विशेष ट्रेनों के माध्यम से 47 हजार 600 से अधिक श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में रामलला के दर्शन कराए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह केवल आंकड़ा नहीं बल्कि हजारों परिवारों की भावनाओं और विश्वास की अभिव्यक्ति है। जब कोई बुजुर्ग श्रद्धालु वर्षों बाद अपने आराध्य के दर्शन करता है तो उसका भावुक क्षण इस योजना की सफलता को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल द्वारा योजना का संचालन सुव्यवस्थित और गरिमापूर्ण ढंग से किया जा रहा है। श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित यात्रा, स्वच्छ आवास, गुणवत्तापूर्ण भोजन, स्वास्थ्य सुविधा और सुरक्षा की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। सरकार की प्राथमिकता है कि हर यात्री को सम्मान और आत्मीयता के साथ यात्रा का अनुभव मिले।
पर्यटन मंत्री ने कहा कि शासन की असली सफलता योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में होती है। इसी सोच के साथ योजना को पारदर्शी, सरल और सर्वसुलभ बनाया गया है। पात्र हितग्राहियों का चयन निष्पक्ष प्रक्रिया के तहत किया जाता है ताकि समाज के हर वर्ग को समान अवसर मिल सके।
उन्होंने कहा कि यह योजना सामाजिक समावेश और सांस्कृतिक पुनर्जागरण की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्र, महिलाएं, वरिष्ठ नागरिक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग इससे जुड़ रहे हैं। प्रभु श्रीराम के आदर्शों को जनजीवन से जोड़ने का यह एक सार्थक प्रयास है।
राजेश अग्रवाल ने कहा कि आज भारत अपनी सांस्कृतिक विरासत को विश्व स्तर पर नई पहचान दिला रहा है और छत्तीसगढ़ भी अपनी लोकसंस्कृति और धार्मिक चेतना के साथ इस सांस्कृतिक जागरण का सक्रिय भागीदार बना है। रामलला दर्शन योजना धार्मिक पर्यटन के साथ-साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था और रोजगार सृजन को भी बढ़ावा दे रही है।
उन्होंने बताया कि योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाया गया है। इच्छुक नागरिक कलेक्टर कार्यालय, पर्यटन विभाग, नगर निगम, नगर पंचायत या जनपद पंचायत कार्यालय से आवेदन प्राप्त कर सकते हैं। आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन जमा करने के बाद जिला प्रशासन द्वारा पात्र हितग्राहियों का चयन किया जाता है तथा यात्रा से पहले स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया जाता है।
उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में योजना का दायरा और बढ़ाया जाएगा ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु इसका लाभ ले सकें। उन्होंने कहा कि रामलला दर्शन योजना श्रद्धा से सम्मान, आस्था से आत्मविश्वास और जनकल्याण से सांस्कृतिक उत्थान तक की यात्रा बन चुकी है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now