नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , विश्व रेड क्रॉस दिवस पर राजधानी में होगा भव्य राज्य स्तरीय आयोजन – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

विश्व रेड क्रॉस दिवस पर राजधानी में होगा भव्य राज्य स्तरीय आयोजन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता:- अनादि पांडेय

सेवा, रक्तदान और मानवता का संदेश देने जुटेंगे 2000 से अधिक छात्र, स्वयंसेवक और समाजसेवी

रायपुर ACGN:- विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी छत्तीसगढ़ राज्य शाखा द्वारा 8 मई को राजधानी रायपुर में भव्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम, मेकाहारा हॉस्पिटल परिसर में किया जाएगा, जिसमें प्रदेशभर से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, स्वयंसेवक, शिक्षक और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल होंगे।
यह कार्यक्रम राज्यपाल एवं भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी छत्तीसगढ़ राज्य शाखा के अध्यक्ष रमेन डेका के संरक्षण और मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है। आयोजन का संचालन राज्य शाखा के चेयरमैन तोमन साहू, वाइस चेयरमैन रुपेश कुमार पाणिग्राही और कोषाध्यक्ष संजय पटेल के नेतृत्व में किया जाएगा।
कार्यक्रम समन्वयक डॉ रूपल पुरोहित ने बताया कि राज्य स्तरीय इस आयोजन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से लगभग 2000 से अधिक छात्र-छात्राएं, रेड क्रॉस स्वयंसेवक, शिक्षकगण, काउंसलर और समाजसेवी भाग लेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य सेवा, मानवता, सामाजिक जिम्मेदारी और युवा सहभागिता को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम में समूह नृत्य, नाटक, प्रहसन, चित्रकला प्रतियोगिता और रेड क्रॉस के सिद्धांतों पर आधारित रचनात्मक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इन गतिविधियों के माध्यम से रक्तदान, अंगदान, प्राथमिक उपचार, महिला स्वास्थ्य जागरूकता, नशामुक्ति, आपदा प्रबंधन और मानव सेवा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लोगों को जागरूक किया जाएगा।
उद्घाटन समारोह में वित्त मंत्री ओपी चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल करेंगे। उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा अति विशिष्ट अतिथि तथा राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा वरिष्ठ अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगी।
कार्यक्रम के पुरस्कार वितरण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह मुख्य अतिथि होंगे तथा शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इस दौरान उत्कृष्ट प्रतिभागियों, समर्पित स्वयंसेवकों और समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा।
राज्य शाखा के चेयरमैन तोमन साहू ने प्रदेशवासियों, सामाजिक संगठनों और युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि रेड क्रॉस केवल एक संस्था नहीं बल्कि मानवता, सेवा और करुणा का वैश्विक प्रतीक है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now