ग्राम गोढ़ी में पक्षी संरक्षण के लिए समर कैंप शुरू, बच्चों को प्रकृति से जोड़ने की पहल
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता:- अनादि पांडेय
रहवासी पक्षियों के संरक्षण और वेटलैंड बचाने के लिए 7 दिवसीय शिविर का शुभारंभ, बच्चों में दिखा उत्साह
रायपुर ACGN:- धरसीवां विकासखंड के ग्राम पंचायत गोढ़ी में रहवासी पक्षियों के पुनर्वास और संरक्षण को लेकर सात दिवसीय “समर कैंप 2026” का शुभारंभ किया गया। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के निर्देश पर आयोजित इस विशेष शिविर का शुभारंभ जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन ने किया। शिविर में बच्चों को प्रकृति, पक्षियों की पहचान और वेटलैंड संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा।

“प्रकृति को समझें-पक्षियों को पहचानें-संरक्षण का हिस्सा बनें” थीम पर आधारित यह शिविर फाउंडेशन फॉर इकोलॉजिकल सिक्योरिटी के तकनीकी सहयोग से जिला पंचायत रायपुर, समग्र शिक्षा रायपुर और ग्राम पंचायत गोढ़ी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। यह शिविर 7 मई से 13 मई तक चलेगा।

शिविर के पहले दिन बच्चों के लिए कई रोचक गतिविधियां आयोजित की गईं। “नेम गेम” के माध्यम से बच्चों ने अपना परिचय दिया और अपने पसंदीदा जानवरों के बारे में बताया। इसके साथ ही प्रकृति के जीवों की नकल करने वाले खेल और “मुझे प्रकृति में क्या पसंद है” विषय पर ड्राइंग प्रतियोगिता भी कराई गई। बच्चों को वेटलैंड की उपयोगिता और पर्यावरण संरक्षण की जानकारी भी दी गई। आइस ब्रेकिंग एक्टिविटी के जरिए बच्चों को प्रकृति से जोड़ने का प्रयास किया गया।

कार्यक्रम के बाद जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन ने गांव के उस तालाब का निरीक्षण किया जहां पक्षियों के संरक्षण और पुनर्वास का कार्य किया जाना है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वॉच टावर, कैंटीन और अन्य सुविधाओं का निर्माण इस तरह किया जाए जिससे ग्रामीणों की आजीविका को बढ़ावा मिले और भविष्य में आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधा मिल सके।
उन्होंने कहा कि इस परियोजना से ग्राम गोढ़ी की महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे और गांव पर्यटन एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में नई पहचान बना सकेगा।
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारती, जनपद पंचायत सीईओ आशीष केशरवानी, एफईएस और युवान संस्था के प्रतिनिधियों सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






