नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पद्मश्री फुलबासन देवी अपहरण कांड का खुलासा, दो महिलाओं समेत पांच आरोपी जेल भेजे गए – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

पद्मश्री फुलबासन देवी अपहरण कांड का खुलासा, दो महिलाओं समेत पांच आरोपी जेल भेजे गए

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

राजनांदगांव छत्तीसगढ़


By ACGN 7647981711, 9303948009

मिर्च स्प्रे दिखाकर महिला को जबरन ले जा रहे थे आरोपी, पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा अपराध

राजनांदगांव ACGN:- राजनांदगांव जिले में चर्चित महिला अपहरण कांड का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए दो महिलाओं सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस की सतर्कता और सक्रिय कार्रवाई के चलते पद्मश्री सम्मानित समाजसेवी फुलबासन देवी यादव को सुरक्षित मुक्त कराया गया। इस पूरे मामले की जानकारी जिले की पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में दी।
पुलिस के अनुसार 05 मई को पूर्वाह्न करीब 11 बजे गठुला रोड क्षेत्र में ट्रैफिक निरीक्षक नवरत्न कश्यप, आरक्षक कपिल श्रीवास्तव, सुखदेव साहू और उनकी टीम नियमित वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक CG 08 Z 2334 को रोककर जांच की गई। वाहन के भीतर बैठी महिला की स्थिति संदिग्ध लगने पर पुलिस ने पूछताछ शुरू की।


वाहन में सवार लोग महिला को मिर्गी का मरीज बताकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन पुलिस टीम की सतर्कता और अनुभव के चलते मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ। इसी बीच महिला ने साहस दिखाते हुए पुलिस से मदद का संकेत दिया। इसके बाद पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप कर सभी लोगों को वाहन से नीचे उतारकर पूछताछ की।

जांच में महिला की पहचान पद्मश्री फुलबासन देवी यादव के रूप में हुई। उन्होंने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उन्हें बहला-फुसलाकर वाहन में बैठाया और जबरन ले जा रहे थे। आरोपियों द्वारा मिर्च स्प्रे दिखाकर जान से मारने की धमकी देने और महिला समूह से जुड़े मामलों को लेकर दबाव बनाने की बात भी सामने आई।


पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर एक मिर्च स्प्रे, मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन जब्त किया गया।
मामले में गिरफ्तार आरोपियों में खुशबू साहू, सलोनी महेश्वरी, दिनेश बंजारे, गोपाल खेलवार और चिनक राम साहू शामिल हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस पूरे अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन में सुकुलदैहान चौकी पुलिस ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सराहना की गई है।
पुलिस महानिरीक्षक बालाजी राव और एसपी अंकिता शर्मा ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा भी की है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now