नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सुशासन तिहार में कौशिल्या को मिली बड़ी राहत, आवेदन के चंद घंटों में बना आयुष्मान कार्ड – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सुशासन तिहार में कौशिल्या को मिली बड़ी राहत, आवेदन के चंद घंटों में बना आयुष्मान कार्ड

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बलौदाबाजार-भाटापारा छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009


मोहतरा शिविर में प्रशासन की त्वरित कार्रवाई, हाथों-हाथ कार्ड मिलने से ग्रामीण महिला के चेहरे पर आई मुस्कान

बलौदाबाजार-भाटापारा ACGN:- राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप आम जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए आयोजित सुशासन तिहार शिविर ग्रामीणों के लिए राहत और भरोसे का केंद्र बनते जा रहे हैं। इसी क्रम में जिले के ग्राम पंचायत मोहतरा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में प्रशासन की संवेदनशील कार्यप्रणाली का एक अनूठा उदाहरण देखने को मिला, जहां ग्रामीण महिला कौशिल्या साहू को आवेदन के कुछ ही घंटों के भीतर आयुष्मान कार्ड उपलब्ध करा दिया गया।
ग्राम मोहतरा निवासी कौशिल्या साहू स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को लेकर शिविर में पहुंची थीं। उन्होंने आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया, जिसके बाद संबंधित विभाग के अधिकारियों ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए मौके पर ही पात्रता की जांच की और ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी कर कार्ड प्रिंट कर उन्हें सौंप दिया।
हाथों-हाथ आयुष्मान कार्ड मिलने से कौशिल्या साहू के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी। उन्होंने कहा कि पहले छोटे-छोटे कामों के लिए सरकारी दफ्तरों के कई चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब सुशासन तिहार के माध्यम से सरकार खुद गांव तक पहुंच रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्ड उनके परिवार के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा की बड़ी गारंटी साबित होगा।
ग्रामीणों ने भी प्रशासन की इस त्वरित कार्यप्रणाली की सराहना की है। लोगों का कहना है कि सुशासन तिहार के जरिए गांवों में सीधे समस्याओं का समाधान हो रहा है, जिससे समय और धन दोनों की बचत हो रही है।
जनसमस्या निवारण शिविरों के माध्यम से प्रशासन द्वारा मौके पर किए जा रहे समाधान से ग्रामीण क्षेत्रों में शासन के प्रति विश्वास मजबूत हो रहा है। पारदर्शिता और त्वरित सेवा की यह पहल सुशासन की नई मिसाल बनती जा रही है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now