नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 09 मई से शुरू होगी नेशनल लोक अदालत, आपसी सहमति से सुलझेंगे लंबित मामले – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

09 मई से शुरू होगी नेशनल लोक अदालत, आपसी सहमति से सुलझेंगे लंबित मामले

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

सुप्रीम कोर्ट की विशेष पहल, अब घर बैठे वर्चुअल माध्यम से भी जुड़ सकेंगे पक्षकार

रायपुर ACGN:- आम जनता को त्वरित, सुलभ और सरल न्याय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा “समाधान समारोह विशेष लोक अदालत 2026” का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष पहल की शुरुआत 09 मई 2026 को नेशनल लोक अदालत के शुभारंभ के साथ होगी, जबकि अगस्त माह में विशेष लोक अदालत के वृहद आयोजन किए जाएंगे।
विधिक सेवा प्राधिकरण के अनुसार इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आपसी सहमति और समझौते के माध्यम से लंबित मामलों का शीघ्र निराकरण करना है, ताकि पक्षकारों को लंबे समय तक न्यायालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और विवाद सौहार्दपूर्ण तरीके से समाप्त हो सकें।
जानकारी के मुताबिक विशेष लोक अदालत का आयोजन सुप्रीम कोर्ट परिसर में 21, 22 और 23 अगस्त 2026 को किया जाएगा। वहीं पूर्व सुलह वार्ता यानी प्री-लिटिगेशन प्रक्रिया 21 अप्रैल 2026 से ही प्रारंभ हो चुकी है।
इस बार की नेशनल लोक अदालत की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि पक्षकार केवल न्यायालय परिसर में उपस्थित होकर ही नहीं, बल्कि वर्चुअल माध्यम से घर बैठे भी इस प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे। प्रशिक्षित मध्यस्थ और विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता कराने में सहयोग करेंगे।
विशेष लोक अदालत में अपने मामलों को शामिल कराने के लिए पक्षकारों को सर्वोच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध गूगल फॉर्म भरना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई 2026 निर्धारित की गई है।
किसी भी प्रकार की जानकारी या तकनीकी सहायता के लिए सुप्रीम कोर्ट के वन स्टॉप सेंटर और वार रूम में संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर में भी सहायता उपलब्ध रहेगी।
विधिक सेवा प्राधिकरण ने अधिवक्ताओं, वादीगणों और सभी संबंधित पक्षों से अपील की है कि वे इस समाधान समारोह में सक्रिय भागीदारी निभाएं। यह आपसी समझौते और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मामलों के निपटारे का सुनहरा अवसर है, जिससे समय, धन और ऊर्जा की बचत भी होगी।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now