घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता संजय जेठवानी
परिचय का फायदा उठाकर घर पहुंचा आरोपी, विरोध करने पर महिला से मारपीट और धमकी, कोतरारोड़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई
रायगढ़ ACGN:- रायगढ़ जिले के कोतरारोड़ थाना क्षेत्र में घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को दबिश देकर पकड़ा और न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।
मामले में पीड़ित महिला ने थाना कोतरारोड़ में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि आरोपी शशिरंजन द्विवेदी का उसके बेटे से परिचय होने के कारण घर में आना-जाना था। महिला के अनुसार 29 अप्रैल 2026 को जब घर के अन्य सदस्य बाहर गए हुए थे और वह घर में अकेली थी, तभी आरोपी घर के अंदर घुस आया और गलत नियत से उसका हाथ और बांह पकड़कर छेड़छाड़ करने लगा।
महिला ने विरोध किया तो आरोपी जबरदस्ती करने लगा और हाथ-मुक्के से मारपीट करते हुए धमकी देने लगा। पीड़िता किसी तरह अपनी इज्जत बचाकर वहां से निकलकर अपनी मां के पास पहुंची और बाद में पूरे घटनाक्रम की जानकारी अपने पति को दी।
महिला ने पुलिस को यह भी बताया कि 2 मई 2026 को आरोपी ने उसके बेटे को फोन कर धमकी दी थी। इसके बाद 4 मई को थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत के आधार पर थाना कोतरारोड़ पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला कायम किया।

पुलिस ने आरोपी शशिरंजन द्विवेदी निवासी दरूआ जिला पलामू झारखंड, हाल निवासी कोतरारोड़ जिला रायगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
डीएसपी रायगढ़
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन तथा डीएसपी सुशांतो बनर्जी के मार्गदर्शन में प्रशिक्षु डीएसपी अजय नागवंशी, निरीक्षक शील आदित्य, उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर और थाना स्टाफ की इस कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका रही।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा है कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और गरिमा के खिलाफ अपराध करने वालों के प्रति रायगढ़ पुलिस की शून्य सहनशीलता की नीति है और ऐसे मामलों में तत्काल सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






