नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ऑपरेशन आघात के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 18 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

ऑपरेशन आघात के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 18 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़ छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009

उड़ीसा से स्कूटी में गांजा लाकर रायगढ़ में खपाने की थी तैयारी, पुलिस ने नाकेबंदी कर दबोचा

रायगढ़ ACGN:- रायगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत लगातार दूसरे दिन अवैध गांजा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। साइबर थाना और चक्रधरनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने उड़ीसा से गांजा लेकर रायगढ़ आ रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 18 किलो 100 ग्राम गांजा, स्कूटी और मोबाइल फोन जब्त किया है। जब्त संपत्ति की कुल कीमत लगभग 2 लाख 11 हजार रुपये बताई जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस को सूचना मिली थी कि उड़ीसा की ओर से एक नीले रंग की Hero Destini Prime स्कूटी में तीन व्यक्ति अवैध गांजा लेकर रायगढ़ की ओर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चेलक के नेतृत्व में साइबर थाना और थाना चक्रधरनगर की टीम ने ग्राम सम्बलपुरी मेन रोड पर नाकेबंदी की।
कुछ देर बाद मुखबिर के बताए अनुसार नीले रंग की स्कूटी आते दिखाई दी, जिसे रोककर पुलिस ने तीनों संदिग्धों से पूछताछ की। आरोपियों ने अपना नाम विजय एक्का, हेमसागर यादव और परमेश्वर यादव बताया। तलाशी के दौरान आरोपी हेमसागर यादव के कब्जे से दो बोरियों में रखा अवैध गांजा बरामद हुआ।


गवाहों की मौजूदगी में पुलिस ने गांजा का वजन कराया, जिसमें कुल 18 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 81 हजार रुपये आंकी गई है। पूछताछ में आरोपियों ने उड़ीसा से गांजा लाकर रायगढ़ में बिक्री करने की बात स्वीकार की है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक Vivo Y100A मोबाइल फोन और गांजा परिवहन में इस्तेमाल की जा रही स्कूटी भी जब्त की है।
पुलिस ने आरोपी विजय एक्का निवासी लैलूंगा जिला रायगढ़, हेमसागर यादव निवासी लैलूंगा जिला रायगढ़ तथा परमेश्वर यादव निवासी बागबहार जिला जशपुर के खिलाफ थाना चक्रधरनगर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 और 29 के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
इस कार्रवाई में साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चेलक, एएसआई नंद कुमार सारथी, प्रधान आरक्षक बृजलाल गुर्जर, दुर्गेश सिंह सहित साइबर थाना और चक्रधरनगर थाना के पुलिस कर्मचारियों की अहम भूमिका रही।

डीएसपी रायगढ़ सुशांतो बनर्जी ने कहा है कि रायगढ़ जिले में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री तथा परिवहन में शामिल लोगों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ऐसे अवैध कारोबार में लिप्त लोगों से समाज की मुख्यधारा से जुड़कर जीवन यापन करने की अपील भी की।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now