टीम प्रहरी का बड़ा एक्शन, लाखेनगर से सुंदर नगर मार्ग तक हटाया अतिक्रमण
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता अनादी पांडेय
सुगम यातायात के लिए निगम और यातायात पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, सड़क कब्जा करने वालों को सख्त चेतावनी
रायपुर ACGN:- राजधानी रायपुर में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने और सड़क पर बढ़ते अतिक्रमण को हटाने के उद्देश्य से ‘टीम प्रहरी अभियान’ के तहत नगर निगम और यातायात पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए लाखेनगर से सुंदर नगर मार्ग तक अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश और नगर निगम आयुक्त विश्वदीप के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के दौरान सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को हटाकर लोगों को सख्त चेतावनी दी गई।

अभियान के दौरान मुख्य मार्ग से लगभग 6 ठेले-गुमटियां, 10 डमी पुतले और 12 अवैध बोर्ड हटाए गए। टीम ने दुकानदारों और सड़क किनारे व्यवसाय करने वालों को स्पष्ट रूप से समझाइश दी कि किसी भी स्थिति में सड़क पर कब्जा कर यातायात बाधित न करें। अधिकारियों ने कहा कि सड़क पर रखा सामान जनहित में तत्काल जब्त किया जाएगा और इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित दुकानदार की होगी।


नगर निगम और यातायात पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई से मार्ग पर यातायात व्यवस्था सुचारू हुई और आम लोगों को राहत मिली। प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि शहर में अतिक्रमण हटाने का यह अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई के दौरान एएसपी यातायात विवेक शुक्ला, अपर आयुक्त नगर निवेश पंकज के. शर्मा, नगर निवेशक आभाष मिश्रा, जोन-5 कमिश्नर खीरसागर नायक, कार्यपालन अभियंता लाल महेन्द्र प्रताप सिंह, कार्यपालन अभियंता नगर निवेश आशुतोष सिंह, सहायक अभियंता नागेश रामटेके, उप अभियंता टिकेन्द्र चंद्राकर सहित नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश उड़न दस्ता, जोन-5 की टीम और यातायात पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






