नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कलेक्टर दर की मांग को लेकर जेडीएस कर्मचारियों का ज्ञापन, 15 दिन में कार्रवाई नहीं तो आंदोलन की चेतावनी – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

कलेक्टर दर की मांग को लेकर जेडीएस कर्मचारियों का ज्ञापन, 15 दिन में कार्रवाई नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरजपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता सौरभ साहू

संचालक और सीएमएचओ के आदेशों के बावजूद नहीं बढ़ा वेतन, कर्मचारियों में नाराजगी

सूरजपुर ACGN:- जिले के जेडीएस कर्मचारियों को अब तक कलेक्टर दर का लाभ नहीं मिलने से नाराजगी बढ़ती जा रही है। इसी मांग को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी प्रकोष्ठ संघ के जिला अध्यक्ष डॉ. निलेश कुमार साहू ने सीएमएचओ के माध्यम से कलेक्टर सूरजपुर को ज्ञापन सौंपा है। कर्मचारियों का कहना है कि कई बार आवेदन और निवेदन करने के बावजूद उनकी मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है।


डॉ. निलेश कुमार साहू ने बताया कि वर्ष 2022 में संचालक स्वास्थ्य सेवाएं द्वारा जारी आदेश सीएमएचओ कार्यालय तक पहुंचा था और वहां से खंड चिकित्सा अधिकारी तथा प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को भी निर्देश भेजे गए थे, लेकिन इसके बावजूद आज तक वेतन में बढ़ोतरी नहीं की गई। उन्होंने यह भी बताया कि 6 मार्च 2026 को एक बार फिर सीएमएचओ को ज्ञापन दिया गया, जिसके बाद संबंधित अधिकारियों को पत्र जारी किया गया, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है।


कर्मचारियों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा उच्च स्तर के आदेशों को नजरअंदाज किया जा रहा है, जिससे उन्हें उनका वैधानिक अधिकार नहीं मिल पा रहा है। इस पूरे मामले में प्रशासन की उदासीनता से कर्मचारियों में असंतोष लगातार बढ़ रहा है।
जेडीएस कर्मचारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि आगामी 15 दिनों के भीतर उनकी मांगों पर अमल नहीं किया गया तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now