नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मोर गांव–मोर पानी अभियान से मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी बना जल संरक्षण का मॉडल जिला – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

मोर गांव–मोर पानी अभियान से मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी बना जल संरक्षण का मॉडल जिला

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मोहला-मानपुर-अम्बागढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009


मनरेगा और योजनाओं के अभिसरण से जल स्तर बढ़ा, ग्रामीण आजीविका को मिली नई मजबूती


रायपुर ACGN:- राज्य शासन के “मोर गांव–मोर पानी” महाअभियान के तहत मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले ने जल संरक्षण और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करते हुए खुद को मॉडल जिले के रूप में स्थापित किया है। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना सहित विभिन्न योजनाओं के प्रभावी अभिसरण से जिले में जल संवर्धन, भू-जल स्तर में सुधार और ग्रामीणों की आजीविका सशक्त बनाने की दिशा में बड़े स्तर पर कार्य किए गए हैं।


अभियान के अंतर्गत “जल संरक्षण हमारी जिम्मेदारी” थीम पर जिले में 1700 से अधिक आजीविका डबरी का निर्माण किया गया है। प्रत्येक पंचायत में औसतन 9 डबरी विकसित कर जल संरक्षण को सीधे आजीविका से जोड़ने का अभिनव प्रयास किया गया है। जिला प्रशासन और ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी से यह अभियान अब जनआंदोलन का रूप ले चुका है।


वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को प्रेरित कर 2541 सोख्ता गड्ढों का निर्माण कराया गया है। इसके साथ ही श्रमदान और जनसहभागिता के माध्यम से 175 बोरी बंधान, 3600 कंटूर ट्रेंच और 87 तालाबों का नवीनीकरण कर जल संरचनाओं को मजबूत किया गया है।

अभियान को लेकर जनजागरूकता बढ़ाने के लिए रैली, कलश यात्रा, शपथ और दीपदान जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
जलदूत ऐप से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार जिले में भू-जल स्तर में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। प्री मानसून 2024 की तुलना में प्री मानसून 2025 में 1.81 मीटर और पोस्ट मानसून 2024 की तुलना में पोस्ट मानसून 2025 में 2.19 मीटर की बढ़ोतरी दर्ज हुई है, जो इस अभियान की सफलता को स्पष्ट रूप से दर्शाता है।


इन सकारात्मक परिणामों के चलते ग्रामीण विकास मंत्रालय की अधिसूचना 23 सितम्बर 2025 के अनुसार जिले के तीनों विकासखंड, जो पहले सेमी क्रिटिकल श्रेणी में थे, अब सेफ ब्लॉक की श्रेणी में आ गए हैं। यह उपलब्धि जिले में सामूहिक प्रयास, जनसहभागिता और प्रभावी जल प्रबंधन की एक प्रेरणादायक मिसाल बनकर सामने आई है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now