नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पारिवारिक विवाद में जीजा बना हत्यारा, दो साली की गोली मारकर हत्या – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

पारिवारिक विवाद में जीजा बना हत्यारा, दो साली की गोली मारकर हत्या

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता अनादि पांडेय

मोवा क्षेत्र में लाइसेंसी पिस्टल से वारदात, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर ACGN:- राजधानी रायपुर में पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया, जहां एक व्यक्ति ने अपनी दो साली पर गोली चलाकर उनकी हत्या कर दी। पंडरी थाना क्षेत्र के मोवा इलाके में हुई इस सनसनीखेज घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


पुलिस के अनुसार आरोपी जितेन्द्र कुमार वर्मा अपनी पत्नी से चल रहे पारिवारिक विवाद के चलते नाराज था। उसकी पत्नी पिछले कुछ दिनों से मायके में रह रही थी। इसी दौरान आरोपी 5 मई की रात करीब 10:30 बजे ससुराल पहुंचा और पत्नी व बच्ची से मिलने की बात करने लगा। बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया और आरोपी ने गुस्से में आकर अपने पास रखी लाइसेंसी पिस्टल से पहले अपनी साली गीतांजली वर्मा पर फायरिंग कर दी।


गोली लगने से गीतांजली गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ी। इसी बीच दूसरी साली दुर्गेश्वरी वर्मा भी मौके पर पहुंची, जिस पर आरोपी ने दूसरी गोली चला दी। दोनों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई।


घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसकी तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल और जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं।


मामले में थाना पंडरी में आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 109 और 103 सहित आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।
इस पूरी कार्रवाई में पुलिस उपायुक्त उत्तर क्षेत्र, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त तथा अन्य अधिकारियों के निर्देशन में टीम ने तेजी से काम करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now