ऑपरेशन आघात में अवैध शराब कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायगढ़, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता संजय जेठवानी
कोतरारोड़ पुलिस ने 50 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार, उपकरण भी जब्त
रायगढ़ ACGN:- जिले में नशे और अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में पुलिस लगातार अवैध कारोबारियों पर सख्ती बरत रही है।
मामले में थाना कोतरारोड़ पुलिस ने ग्राम कुसमुरा में मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर एक व्यक्ति को अवैध महुआ शराब के साथ पकड़ा। पुलिस ने मौके से 10, 5 और 15 लीटर क्षमता वाले जरिकनों में भरी कुल 50 लीटर महुआ शराब, जिसकी कीमत लगभग 5 हजार रुपए आंकी गई है, जब्त की। इसके साथ ही शराब बनाने में उपयोग किए जाने वाले दो बड़े उपकरण भी बरामद किए गए।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम गजानन प्रसाद सिदार निवासी कोतरारोड़ बताया, जिसने अवैध बिक्री के उद्देश्य से शराब रखना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) और 59(क) के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
इस कार्रवाई में डीएसपी श्री अजय नागवंशी, निरीक्षक शील आदित्य सहित पुलिस टीम के अन्य जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध शराब और नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






