अखबार की खबर पर मुख्यमंत्री का त्वरित एक्शन, पेयजल समस्या के समाधान के निर्देश
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
सरगुजा के मैनपाट क्षेत्र की चेराजोबला बस्ती में जल्द पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश
रायपुर ACGN:- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जनहित से जुड़े मुद्दे पर तत्परता दिखाते हुए सरगुजा जिले के मैनपाट क्षेत्र स्थित चेराजोबला बस्ती में पेयजल समस्या को गंभीरता से लिया है। अखबार में प्रकाशित खबर पर संज्ञान लेते ही मुख्यमंत्री ने सुबह कलेक्टर सरगुजा श्री अजीत वसंत को फोन कर तत्काल समाधान के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रभावित बस्ती का जल्द स्थलीय निरीक्षण कर पेयजल संकट का समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने हैंडपंप खनन, वैकल्पिक जल व्यवस्था और दीर्घकालिक समाधान पर प्राथमिकता से काम करने के निर्देश दिए, ताकि क्षेत्र के लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा और शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि विशेष पिछड़ी जनजातियों के क्षेत्रों में पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं की नियमित समीक्षा की जाए, ताकि योजनाओं का वास्तविक लाभ जमीनी स्तर पर सुनिश्चित हो सके।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






