नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जिला खनिज संस्थान न्यास की टोल-फ्री हेल्पलाइन शुरू, अब शिकायत करना हुआ आसान – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

जिला खनिज संस्थान न्यास की टोल-फ्री हेल्पलाइन शुरू, अब शिकायत करना हुआ आसान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

1800-233-1750 पर कॉल कर घर बैठे मिलेगी जानकारी और दर्ज होगी शिकायत

कोरबा ACGN:- जिले में प्रशासनिक सेवाओं को और अधिक सुगम और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक अहम पहल की गई है। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में कार्यालय जिला खनिज संस्थान न्यास, कोरबा द्वारा नागरिकों की सुविधा के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-233-1750 की शुरुआत की गई है।
इस नई सेवा का उद्देश्य आम लोगों को कार्यालय के चक्कर से राहत देना है। अब नागरिक अपने घर या कार्यस्थल से ही निःशुल्क कॉल कर अपनी शिकायत, सुझाव या किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इससे समय और धन दोनों की बचत होगी, साथ ही सभी वर्गों के लोग बिना किसी खर्च के इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।
हेल्पलाइन सेवा कार्यालयीन समय में उपलब्ध रहेगी, जहां कॉल के माध्यम से सामान्य जानकारी दी जाएगी और कार्यों की गुणवत्ता से संबंधित शिकायतें भी दर्ज की जाएंगी। प्राप्त शिकायतों की रिकॉर्डिंग और ट्रैकिंग की व्यवस्था भी की गई है, जिससे निर्धारित समय-सीमा में उनका समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
इस पहल का सबसे अधिक लाभ दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को मिलेगा, जिनके लिए कार्यालय तक पहुंचना मुश्किल होता है। अब वे भी सीधे संबंधित अधिकारियों तक अपनी बात आसानी से पहुंचा सकेंगे।
प्रशासन का यह कदम नागरिक सेवाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने के साथ-साथ लोगों के भरोसे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now