सीपत पुलिस की त्वरित कार्रवाई, पत्नी को चूहा मार दवा पिलाकर हत्या के प्रयास का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बिलासपुर , छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
चरित्र शंका में दिया घटना को अंजाम, पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड सामने आया
बिलासपुर ACGN:- सीपत पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पत्नी पर चरित्र शंका कर हत्या के इरादे से चूहा मार दवा जबरदस्ती पिलाने वाले आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान रामरतन सूर्यवंशी पिता पुनीराम सूर्यवंशी उम्र 65 वर्ष, निवासी ग्राम मचखंडा थाना सीपत जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थिया ने थाना सीपत में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका पति रामरतन सूर्यवंशी हमेशा चरित्र शंका को लेकर उससे मारपीट और झगड़ा करता था। 08 अप्रैल 2026 को आरोपी ने घर में चूहा होने की बात कहकर चूहा मारने की दवा मंगवाई।

इसके बाद उसने प्रार्थिया को बहाने से जंगल की ओर ले जाकर जबरदस्ती वही दवा खिला दी, जिससे वह बेहोश हो गई।
प्रार्थिया को गंभीर हालत में सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां तीन दिन बाद होश आने पर उसने अपने पुत्र को घटना की जानकारी दी। यदि समय पर इलाज नहीं मिलता तो प्रार्थिया की मृत्यु भी हो सकती थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सीपत पुलिस ने अपराध दर्ज कर तत्काल जांच शुरू की और आरोपी की तलाश कर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी हत्या और मारपीट के प्रकरण दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों एवं जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






