नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , संत समाज में शोक की लहर, स्वामी विशोकानंद भारती महाराज के ब्रह्मलीन होने से आध्यात्मिक जगत को बड़ी क्षति – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

संत समाज में शोक की लहर, स्वामी विशोकानंद भारती महाराज के ब्रह्मलीन होने से आध्यात्मिक जगत को बड़ी क्षति

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :-  अनादि पांडेय रायपुर

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- राजिम कुंभ में महाराजश्री के सानिध्य और आशीर्वाद की कमी हमेशा महसूस होगी।


रायपुर ACGN:- श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के आचार्य महामंडलेश्वर, निर्वाण पीठाधीश्वर एवं बीकानेर राजघराने के राजगुरु परम पूज्य स्वामी विशोकानंद भारती महाराज के ब्रह्मलीन होने से संत समाज और आध्यात्मिक जगत में शोक की लहर है। उनके निधन पर छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। स्वामी विशोकानंद भारती महाराज 74 वर्ष की आयु में नई दिल्ली में ब्रह्मलीन हुए।
मंत्री राजेश अग्रवाल ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्वामी विशोकानंद भारती महाराज का संपूर्ण जीवन सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार, वैदिक संस्कृति के संरक्षण, आध्यात्मिक चेतना के जागरण और मानव कल्याण के लिए समर्पित रहा। उनका तपस्वी जीवन, त्याग, सादगी, विद्वता और सेवाभाव समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे। उनका ब्रह्मलीन होना केवल संत समाज ही नहीं, बल्कि संपूर्ण सनातन धर्म और आध्यात्मिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।
मंत्री श्री अग्रवाल ने महाराजश्री के छत्तीसगढ़ से आत्मीय संबंधों को याद करते हुए कहा कि वे प्रतिवर्ष छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध तीर्थस्थल राजिम में आयोजित राजिम कुंभ में पधारकर श्रद्धालुओं को अपना सानिध्य और आशीर्वाद प्रदान करते थे। उनकी अमृतमयी वाणी, आध्यात्मिक मार्गदर्शन और दिव्य आशीर्वाद से प्रदेश के हजारों श्रद्धालु लाभान्वित होते रहे हैं। राजिम कुंभ की आध्यात्मिक गरिमा बढ़ाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके जाने से राजिम कुंभ में मिलने वाले सानिध्य और आशीर्वाद की कमी हमेशा महसूस होगी।
मंत्री ने कहा कि स्वामी विशोकानंद भारती महाराज भारतीय ज्ञान परंपरा, वैदिक शिक्षा और गुरु-शिष्य परंपरा के प्रखर संवाहक थे। उन्होंने अपने ज्ञान, साधना और आध्यात्मिक चिंतन के माध्यम से समाज को धर्म, सदाचार, मानवता, सेवा और सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उनके उच्च आदर्श आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे।
उल्लेखनीय है कि स्वामी विशोकानंद भारती महाराज का देश के संत समाज में अत्यंत सम्मानजनक स्थान था। वे काशी के गोविंद मठ की आचार्य परंपरा के छठवें संत थे। 24 मार्च 2014 को काशी में विधि-विधानपूर्वक उनका आचार्य महामंडलेश्वर के रूप में पट्टाभिषेक हुआ था। वे सनातन धर्म की प्रमुख अखाड़ा परंपराओं में शामिल श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के आचार्य महामंडलेश्वर के रूप में धर्म और संस्कृति की सेवा में सक्रिय रहे।
महाराजश्री बीकानेर राजघराने के राजगुरु भी थे। हरिद्वार, बीकानेर और गुजरात स्थित आश्रमों के माध्यम से उन्होंने आध्यात्मिक चेतना के प्रसार और धार्मिक परंपराओं के संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। गुजरात और पंजाब में गुरुकुल पद्धति पर आधारित सात शिक्षण संस्थाओं के संचालन के जरिए उन्होंने वैदिक शिक्षा और भारतीय ज्ञान परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का कार्य किया। हरिद्वार में सोमेश्वर धाम की स्थापना भी उनके प्रमुख आध्यात्मिक योगदानों में शामिल है।
महाराजश्री के ब्रह्मलीन होने पर महानिर्वाणी अखाड़े में 16 दिनों तथा जूना अखाड़े में तीन दिनों का शोक घोषित किया गया है। राजस्थान के बीकानेर स्थित राजगुरु मठ में 29 नवंबर को उनका समाधि संस्कार निर्धारित किया गया है।
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने भगवान श्री राजीव लोचन और भगवान भोलेनाथ से ब्रह्मलीन संत की पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा संत समाज, शिष्यों, अनुयायियों और श्रद्धालुओं को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि महाराजश्री भले ही आज हमारे बीच भौतिक रूप से उपस्थित नहीं हैं, लेकिन उनकी पावन शिक्षाएं, आध्यात्मिक विरासत और दिव्य आशीर्वाद सदैव समाज का मार्गदर्शन करते रहेंगे।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now