नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सरगंवा को मिलेगा मिनी स्टेडियम, युवाओं को नशे से दूर रहने की नसीहत – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सरगंवा को मिलेगा मिनी स्टेडियम, युवाओं को नशे से दूर रहने की नसीहत

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सरगुजा, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संतोष यादव

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सरगंवा में जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के साथ सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ की 140वीं कड़ी, खेल सुविधाओं के विस्तार और स्वस्थ जीवनशैली पर दिया जोर।


सरगुजा ACGN:- सरगुजा जिले के अंबिकापुर अंतर्गत सरगंवा स्थित पुष्प वाटिका में रविवार 29 नवंबर को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 140वीं कड़ी सुनी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सरगंवा में युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मिनी स्टेडियम निर्माण की घोषणा की। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और अपनी ऊर्जा को खेल, शिक्षा तथा रचनात्मक गतिविधियों में लगाने की अपील की।


मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों को प्रेरित करने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का सशक्त माध्यम बन चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम के जरिए देश के अलग-अलग हिस्सों में हो रहे नवाचारों, जनहित के कार्यों और प्रेरणादायी उपलब्धियों को सामने लाते हैं। इससे आम नागरिकों को राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी निभाने की प्रेरणा मिलती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम में युवाओं के बीच बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जताते हुए नशामुक्त समाज का संदेश दिया। फिट इंडिया अभियान, साइकिलिंग और खेलों में भारत की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए युवाओं को शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से मजबूत और अनुशासित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा शक्ति ही विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का मजबूत आधार है।


उन्होंने आईगॉट कर्मयोगी डिजिटल प्लेटफॉर्म का उल्लेख करते हुए कहा कि यह सरकारी कर्मचारियों के कौशल विकास और कार्यक्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। वहीं संचार साथी पोर्टल के माध्यम से गुम हुए मोबाइल फोन का पता लगाने और साइबर धोखाधड़ी से बचाव की जानकारी डिजिटल जागरूकता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय गुड़, चॉकलेट और ऊंटनी के दूध से जुड़े नवाचारों तथा स्टार्टअप की चर्चा से यह संदेश मिलता है कि स्थानीय संसाधनों और पारंपरिक उत्पादों को नए विचारों के साथ जोड़कर उद्यमिता और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाए जा सकते हैं।


      छत्तीसगढ़ के प्रयासों को मिली राष्ट्रीय पहचान
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के पूर्व प्रसारणों में बस्तर पंडुम, कोरिया जिले के जल संचय अभियान और ‘हर घर मुनगा’ जैसे नवाचारी प्रयासों की सराहना की है। इससे प्रदेश की लोकसंस्कृति, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी से जुड़े कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को शिक्षा, खेल, कौशल विकास और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में भी प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की कमी नहीं है। उन्हें उचित मंच और सुविधाएं उपलब्ध कराने की जरूरत है। सरगंवा में मिनी स्टेडियम का निर्माण इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल होगी।
मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक सहायता देकर आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं बस्तर में नक्सलवाद के विरुद्ध मिली सफलताओं से शांति, विश्वास और विकास का वातावरण मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की प्राकृतिक और खनिज संपदा से प्राप्त संसाधनों का उपयोग जनकल्याण, आधारभूत सुविधाओं और रोजगार के अवसर बढ़ाने में किया जा रहा है। विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना ही सरकार का उद्देश्य है।


कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पुष्प वाटिका में रुद्राक्ष का पौधा भी लगाया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को सभी की सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करने का संदेश दिया। कार्यक्रम स्थल पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी किया गया, जिसमें नागरिकों की स्वास्थ्य जांच के साथ गैर-संचारी रोगों की स्क्रीनिंग की गई।
इस अवसर पर पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, छत्तीसगढ़ वन विकास निगम के अध्यक्ष रामसेवक पैकरा, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव, लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो, जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह, नगर निगम महापौर मंजूषा भगत और सभापति हरमिंदर टिन्नी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now