नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , चैनपुर में छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की नई शाखा का शुभारंभ, आधुनिक सुविधाओं से मिलेगी राहत – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

चैनपुर में छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की नई शाखा का शुभारंभ, आधुनिक सुविधाओं से मिलेगी राहत

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरिया/एमसीबी, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता सौरभ साहू
ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में आधुनिक बैंकिंग सेवाएं पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

कोरिया/एमसीबी ACGN: जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ क्षेत्र के बैंकिंग ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की नई शाखा का विधिवत शुभारंभ गुरुवार को चैनपुर में किया गया। इस अवसर पर पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला और स्थानीय नागरिकों में खासा उत्साह दिखाई दिया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बैंक के महाप्रबंधक आभास कुमार सत्पथी ने फीता काटकर नए भवन का उद्घाटन किया। इसके साथ ही शाखा का संचालन औपचारिक रूप से प्रारंभ हो गया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक विधि-विधान से हुई, जिसमें अतिथियों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा शाखा से संबंधित पत्रिका का भी अनावरण किया गया।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रबंधक अमित कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक (परिचालन) क्षेत्रीय कार्यालय बैकुंठपुर स्वर्णिम प्रभात, शाखा प्रबंधक चैनपुर विशाल सूर्यवंशी, कैशियर पुष्पेंद्र गुप्ता सहित बैंक के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। साथ ही नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी, खाताधारक और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक भी कार्यक्रम में शामिल हुए।


महाप्रबंधक आभास कुमार सत्पथी ने अपने संबोधन में कहा कि बैंक का प्रमुख उद्देश्य ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में आधुनिक एवं सुलभ बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि इस नई शाखा के माध्यम से ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग, त्वरित ऋण सुविधा, बचत और निवेश से जुड़ी सेवाएं एक ही स्थान पर मिलेंगी। इससे न केवल आम जनता को सुविधा मिलेगी बल्कि स्थानीय स्तर पर व्यापार और रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा।
बताया जा रहा है कि क्षेत्र में लंबे समय से बैंकिंग सुविधाओं के विस्तार की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। अब चैनपुर में नई शाखा खुलने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर बैंकिंग सेवाएं मिलेंगी और व्यापारिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।


स्थानीय व्यापारियों ने बैंक की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि नई शाखा खुलने से उन्हें बैंकिंग सेवाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय की बचत होगी और लेन-देन अधिक सुरक्षित एवं सुगम हो सकेगा। हालांकि व्यापारियों ने छोटे नोटों और सिक्कों की कमी की समस्या भी बैंक प्रबंधन के सामने रखी और शाखा के माध्यम से इसकी पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों और उपस्थित नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। चैनपुर में इस नई शाखा के खुलने से क्षेत्र के आर्थिक विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है और स्थानीय लोगों का मानना है कि यह पहल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ लोगों के जीवन को भी आसान बनाएगी।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता, देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now