नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , एनएचएम कर्मचारी संघ की बैठक में बड़ा निर्णय – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

एनएचएम कर्मचारी संघ की बैठक में बड़ा निर्णय

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरजपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता सौरभ साहू
प्रदेश स्तरीय होगा संघ का महासम्मेलन, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को किया जाएगा आमंत्रित

सूरजपुर ACGN: छत्तीसगढ़ प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) कर्मचारी संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक रविवार को सूरजपुर के आमापारा स्थित गुरु घासीदास प्लाजा में आयोजित की गई। इस बैठक में प्रदेश के विभिन्न जिलों और ब्लॉकों से लगभग 500 से अधिक कर्मचारियों ने भाग लिया और संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में एनएचएम कर्मचारियों द्वारा अब तक किए गए आंदोलनों, प्रयासों तथा कर्मचारियों की लंबित मांगों और मिलने वाली सुविधाओं पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। संघ ने निर्णय लिया कि कर्मचारियों की मांगों को पुनः सरकार के समक्ष ज्ञापन के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही संगठन को और अधिक मजबूत एवं संगठित बनाने पर भी सहमति बनी।


बैठक के दौरान सभी जिलाध्यक्षों ने अपने-अपने विचार रखे और कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की। इस दौरान यह भी निर्णय लिया गया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के 21 वर्षों (2005 से 2026) की उपलब्धियों को ध्यान में रखते हुए एक भव्य प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन आयोजित किया जाएगा। प्रस्तावित महासम्मेलन में लगभग 17,000 कर्मचारियों और उनके परिवारजनों की भागीदारी सुनिश्चित करने की योजना है।
संघ द्वारा आयोजित इस महासम्मेलन में प्रदेश के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करने का निर्णय भी लिया गया है। कर्मचारियों का मानना है कि इस आयोजन के माध्यम से उनकी मांगों और समस्याओं को सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से रखा जा सकेगा।


ज्ञात हो कि एनएचएम कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्षरत हैं। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में नियमितीकरण, ग्रेड पे निर्धारण, अनुकंपा नियुक्ति, स्थानांतरण नीति, चिकित्सा सुविधा, नई मानव संसाधन नीति तथा सामाजिक सुरक्षा से संबंधित मांगें शामिल हैं।


बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमित मिरी, महासचिव कौशलेश तिवारी, हेमंत सिन्हा, डॉ. आरके दीक्षित, प्रफुल्ल पाल, पुरन दास, डॉ. आलोक शर्मा, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्याम मोहन दुबे, दिनेश खर्कवाल, संतोष चंदेल, अमित कौशिक, दिव्या लाल, लीना जेम्स, अशोक उइके, बृजलाल पटेल, निर्मला साहू, शिल्पी राय सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी, जिलाध्यक्ष एवं ब्लॉक अध्यक्ष उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता, देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now