नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कोटा-लोरमी-पंडरिया सड़क के लिए 84.89 करोड़ रुपए स्वीकृत – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

कोटा-लोरमी-पंडरिया सड़क के लिए 84.89 करोड़ रुपए स्वीकृत

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मुंगेली छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

कोटा-लोरमी-पंडरिया सड़क मार्ग के 11 किमी का मजबूतीकरण और उन्नयन, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने जारी किया प्रशासकीय स्वीकृति पत्र

रायपुर, 22 मार्च 2026। राज्य शासन ने मुंगेली जिले में कोटा-लोरमी-पंडरिया राज्य मार्ग के सुधार एवं उन्नयन के लिए 84 करोड़ 89 लाख 35 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। इस राशि से केन्द्रीय सड़क निधि (CRIF) योजनांतर्गत पुल-पुलियों के निर्माण के साथ ही सड़क के 11 किमी हिस्से का मजबूतीकरण और उन्नयन किया जाएगा।


उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राज्य शासन ने मंत्रालय के माध्यम से प्रमुख अभियंता को प्रशासकीय स्वीकृति पत्र जारी कर दिया है। श्री साव ने कार्य में प्रयुक्त सामग्रियों और निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए हैं। किसी भी स्तर पर गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


लोक निर्माण विभाग ने प्रमुख अभियंता को निर्माण कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने, प्राक्कलन व खर्च में मितव्ययिता सुनिश्चित करने, और अनुबंधित एजेंसी द्वारा समय पर काम पूरा किए जाने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया कि अनावश्यक समय वृद्धि नहीं होगी, केवल अपरिहार्य एवं मान्य कारणों पर ही सक्षम अधिकारी द्वारा समय-सीमा बढ़ाई जा सकेगी।
इस परियोजना से सड़क की मजबूती और यातायात सुगमता बढ़ेगी, जिससे क्षेत्रीय विकास और आवागमन में तेजी आएगी।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now