नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर डीआईजी व एसएसपी ने महिला पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर डीआईजी व एसएसपी ने महिला पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरजपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र से सराहा गया कार्यो का योगदान, पुलिस लाईन में खेलकूद प्रतियोगिता में दिखाया दमखम

सूरजपुर – जिले की पुलिस के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। डीआईजी और एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने पुलिस लाईन सहित विभिन्न स्थानों पर तैनात महिला अधिकारी और कर्मचारियों को पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं शिक्षा, स्वास्थ्य, कानून, चिकित्सा और हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा से समाज को नई दिशा दे रही हैं। यह कार्यक्रम महिलाओं को समर्पित था। इसी क्रम में थाना-चौकी में पदस्थ महिला पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को थाना-चौकी प्रभारी के द्वारा पुष्पगुच्छ और उपहार देकर सम्मानित किया गया


अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर डीआईजी और एसएसपी के निर्देश पर पुलिस लाईन में महिला कर्मचारियों के लिए खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महिला कर्मियों ने बड़ी हर्षोल्लास के साथ भाग लिया। कुसी दौड़ में प्रथम महिला आरक्षक झमिता वरकरे और अंजली टोप्पो, जलेबी दौड़ में प्रथम एएसआई बबीता यादव और प्रधान आरक्षक अल्का टोप्पो, गिलास निशानेबाजी में प्रथम महिला आरक्षक चिंता पैंकरा, देशमती, चंदा भास्कर और चम्मच दौड़ में प्रथम महिला आरक्षक नीलम भगत रही। कार्यक्रम की रूपरेखा एवं प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका रक्षित निरीक्षक अशोक गिरी ने निभाई। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रितेश चौधरी सहित अन्य महिला पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे
डीआईजी और एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने महिला कर्मचारियों के गुणवत्ता पूर्ण कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष से लेकर पुलिस, सेना तक हर क्षेत्र में महिलाएं कठिन कार्य कर रही हैं और देश की प्रगति में उनका योगदान अहम है। महिलाओं के इस जज्बे और योगदान की जितनी प्रशंसा की जाए कम है। हम सभी उनके अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। महिला सशक्तिकरण हमारे समाज के लिए एक मजबूत और समृद्ध भविष्य की कुंजी है

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें

7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now